एक्सप्लोरर

गोरखपुर में सांसद रवि किशन और विधायक राधा मोहन अग्रवाल आमने-सामने, जानें क्या है पूरा मामला

अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर गोरखपुर में सांसद रवि किशन और विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं.

लखनऊ: गोरखपुर में अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर गोरखपुर शहर के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल और सांसद रवि किशन आमने सामने आ गए हैं. गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता केके सिंह के कार्यो से नाराज़ होकर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने पहले विधानसभा में मामले को उठाया फिर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अभियंता को तत्काल हटाये जाने की बात की. इसके बाद गोरखपुर से सांसद रवि किशन और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के अन्य विधायकों ने डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को खत लिख कर सहायक अभियंता केके सिंह के कार्यो की तारीफ करते हुए उनका ट्रांसफर न करने की पैरवी की है.

गोरखपुर से सांसद रवि किशन का कहना है कि बीजेपी सबसे अनुशासन वाली पार्टी है, यहां कोई भी गलत हरकत बर्दाश्त नहीं की जाती है. ऐसे में अगर विधायक जी को कोई दिक्कत थी तो उन्हें पार्टी के फोरम में या सरकार में बात करनी चाहिए थी नाकि सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए था. अगर मुझसे कोई दिक्कत थी तो मुझसे बात करते या प्रदेश में पार्टी के अन्य पदाधिकारी से बात करते, लेकिन जो उन्होंने किया वो गलत है. अगर उन्हें पार्टी में दिक्कत समझ आ रही है तो छोड़ दें पार्टी. रवि किशन ने कहा कि अगर विधायक जी को बीजेपी में ज्यादा कष्ट है तो वो इस्तीफा दे दें.

अधिकारियों का मूल्यांकन गलत

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और गोरखपुर शहर से विधायक रह चुके राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अधिकारी का मूल्यांकन करते हुए सर्टिफिकेट बाटना गलत है. अगर किसी को कोई शिकायत है तो वो सरकार के समक्ष अन्य माध्यमों से अपनी बात को रख सकता है. जनप्रतिनिधि का काम अधिकारियों का मूल्यांकन करना नहीं होता है.

पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

गोरखपुर शहर से बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल को पार्टी ने उनके बयानों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने सरकार और संगठन की छवि धूमिल करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर किया. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर पार्टी के महामंत्री जेपीएस राठौर ने उनसे एक हफ्ते में स्पष्टीकरण जवाब मांगा है.

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं राधा मोहन

कुछ साल पहले गोरखपुर में कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी. ग्रामीणों के समर्थन में विधायक की उस वक़्त तत्कालीन सीओ गोरखनाथ चारू निगम से झड़प हो गयी थी. ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था.

ऑडियो हो रहा है वायरल

विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यूपी की सरकार के लिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. इस ऑडियो में एक बीजेपी पदाधिकारी एक जाति विशेष के लड़कों की तरफ से अपने मित्र की लड़िकयों के साथ छेड़खानी की शिकायत करता सुनाई दे रहा है. कार्यकर्ता गोरखनाथ थाने पर सुनवाई न करने का भी आरोप लगा रहा है. इसके जवाब में विधायक प्रदेश में खास जाति की सरकार होने की बात करते हुए कार्यकर्ता को सलाह दे रहे हैं.

कानून व्यवस्था पर भी उठाये थे सवाल

विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने कुछ रोज पहले ही यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल तब उठाया था, जब गोरखपुर के एक कार्यकर्ता के साले की हत्या लखीमपुर खीरी में हुई थी. इस घटना पर पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर विधायक ने अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी को फ़ोन किया. लेकिन जब दोनों अधिकारियों का फ़ोन नहीं उठा तो विधायक जी ने ट्वीट कर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.

2002 से विधायक हैं राधामोहन दास अग्रवाल

राधामोहन दास अग्रवाल 2002 में हिन्दू महासभा के टिकट से पहली बार गोरखपुर शहर से विधायक चुने गए थे. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और पिछले 18 सालों से विधायक हैं. पेशे से बाल चिकित्सक राधा मोहन दास अग्रवाल 1998 में जब योगी आदित्यनाथ अपना पहला संसदीय चुनाव लड़ रहे थे तो वह गोरखपुर शहर के चुनाव संयोजक भी रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget