एक्सप्लोरर

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू की शादी की तारीख तय, इस दिन वाराणसी में लेंगे सात फेरे

Priya Saroj-Rinku Singh Wedding: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह 18 नवंबर को वाराणसी में विवाह बंधन में बंधेंगे. इससे पहले 8 जून को लखनऊ में दोनों की सगाई होगी.

Priya Saroj and Rinku Singh Wedding Date: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है. 8 जून को लखनऊ में प्रिया और रिंकू की सगाई है. वहीं, वाराणसी में दोनों 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. यह शादी वाराणसी के होटल ताज से होगी.

जाहिर है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की खबरों से क्रिकेट फैंस में खुशी है तो वहीं राजनीति के गलियारों से भी लोग प्रिया सरोज को बधाई दे रहे हैं. दोनों की शादी में क्रिकेट के बड़े सितारे तो दिखेंगे ही, साथ ही राजनीति जगत के बड़े नेता, फिल्मी हस्तियां और उद्योगपति भी इस खुशी में शामिल होंगे.

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की बात इस साल के जनवरी महीने में ही हो गई थी. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के परिवार ने खुशखबरी शेयर करते हुए कहा था कि दोनों बच्चे एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं. इससे दोनों परिवारों में खुशी की लहर आ गई है.

कैसे हुई थी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने खुद यह जानकारी दी थी कि उनकी बेटी प्रिया की एक दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं. उन्हीं के जरिए रिंकू सिंह और प्रिया की मुलाकात हुई थी. दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं.

बता दें, 26 वर्षीय प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं. इसी सीट से उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार के सांसद रहे हैं. वहीं, रिंकू सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ी हैं, जो टी-20 खेल में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से जाने जाते हैं.

शादी की चर्चा के शुरुआती दिनों में केराकत सीट से विधायक और प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि दोनों परिवारों की मुलाकात अलीगढ़ में हुई थी और यह तय किया गया था कि आईपीएल के बाद शादी की तारीख तय कर ली जाएगी. अब रिंकू और प्रिया 8 जून को एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे और फिर 18 नवंबर को बनारस में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget