एक्सप्लोरर

Election Results 2023: मध्य प्रदेश के नतीजों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की मुश्किलें, कई सीटों पर हुआ बुरा हाल

UP Politics: मध्य प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिन रात चुनाव प्रचार किया था, बावजूद इसके सपा को एक सीट पर भी जीत हासिल नहीं हुई. जिसके बाद विपक्ष की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Election Results 2023: मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने दिन रात चुनाव प्रचार किया था. खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी मैदान में अपना पूरा दम लगाते दिखे, बावजूद इसके एमपी में सपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. सपा को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई, कई सीटें तो ऐसी रही जहां सपा प्रत्याशी को एक हजार वोट तक नहीं मिल पाए. 

मध्य प्रदेश की छतरपुर सीट पर अखिलेश यादव ने जमकर चुनाव प्रचार किया था, लेकिन यहां सपा प्रत्याशी बेनी प्रसाद चनसोरिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. उन्हें एक हजार से भी कम वोट मिले. इस सीट पर बीजेपी की ललिता यादव ने जीत दर्ज की, उन्हें 77,787 वोट मिले. दूसरे नंबर पर 70,720 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी रहे. 

मध्य प्रदेश में नहीं खुला सपा का खाता

मध्य प्रदेश की इस सीट पर जिस तरह के नतीजे आए हैं ऐसे में अगर यहां सपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ते तो हार का ही सामना करना पड़ता. ऐसे में गठबंधन का फॉर्मूला भी यहां फ्लॉप होते दिख रहा है. जबकि विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. इधर तीन राज्यों में हार के बाद अब कांग्रेस का लोकसभा में भी दावा कमजोर होता नजर आ रहा है. 

कांग्रेस-सपा में हुई थी रार

मध्य प्रदेश में सपा ने कांग्रेस से सात सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं दी. जिसके बाद सपा ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए. जिसके बाद दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली थी. यही नहीं सपा ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी तक बता दिया. दोनों दलों की इस खटपट का नतीजों पर भी असर दिखाई दे रहा है और बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस जीत के बाद विपक्षी दलों की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

UP Politics: पश्चिमी यूपी के ये दिग्गज नेता बने मध्य प्रदेश में BJP की ताकत, प्रचंड जीत में निभाई अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरु हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget