एक्सप्लोरर

मां या भूख,आखिर कौन है कातिल, चार साल का बच्चा बोला-मां ने गला दबाया

कानपुर से सटे कन्नौज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में एक मां ने अपने सात महीने के बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन मां का कहना है मैंने उसे नहीं मारा बच्चा भूखा था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

कन्नौज, एबीपी गंगा। कन्नौज के छिबरामऊ में हुई एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल एक मां पर ही अपने सात माह के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। दूसरी ओर आरोपी मां का कहना है कि उसने अपने बच्चे की हत्या नहीं की बल्कि भुखमरी और गरीबी की वजह से दूध न मिलने की वजह से उसके बच्चे की मौत हुई है। लेकिन बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर मारे जाने की बात सामने आई है।

घटना की क्या सच्चाई है, भुखमरी की बात में कितना दम है। इसकी पड़ताल करने के लिए एबीपी गंगा की टीम छिबरामऊ पहुंची।

फिलहाल आरोपी मां छिबरामऊ कोतवाली में अपने ही बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस की हिरासत में है। मां की माने तो उसका कहना है कि पांच दिन से बच्चा बीमार था। उसने कुछ खाया नहीं सुबह नित्य क्रिया के लिए वो घर से बाहर गई थी और जब वापस आई तो देखा कि उसका बच्चा मर चुका था। उनका कहना है कि घर में खाने को कुछ नहीं था और दूध तक का पैसा नहीं था। उसका कहना है कि सास और जेठानी ने उसकी हत्या की है उसने कुछ नहीं किया। बच्चे का खर्च न उठाना पड़े इसलिए सास ने हत्या की है।

मृतक बच्चे की दादी और आरोपी मां की सास महबूबन का कहना है कि उनकी बहू आये दिन बच्चों को मारती थी। बिना बात के ही बच्चों को पीटती थी। यही नहीं अगर बीच बचाव के लिए अगर जाओ तो और मारती थी। 7 महीने के बच्चे को पहले भी कई बार मारा है और इस बार पीटने की वजह से बच्चे की मौत हो गयी। घर में पैसों की समस्या है लेकिन इतनी नहीं की कोई भूख की वजह से मर जाये। घर मे रोज दूध आता था और उस दिन भी घर में दूध था। घर मे जरूरत की सारी चीजें मौजूद हैं।

चार साल की बच्ची अनम का कहना है कि मम्मी ने ही उनके भाई की गला घोंट कर हत्या कर दी। अनम का कहना है कि मम्मी को गुस्सा आयी तो मम्मी ने गला दबा दिया और भाई मर गया। यही नहीं मम्मी हमको भी बहुत मारती थी। बाबू तो दूध पीता था बस मम्मी को गुस्सा आया और बाबू का गला दबा दिया।

वही गरीबी और भुखमरी की बात के बारे में मोहल्ले के लोगों से जब बात की गई तो आस पास के लोगों का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं है घर में सब जरूरी चीजें हैं। दूध भी रोज आता है और जब नहीं आता तो पड़ोस में दुकान से दूध भी आता था यही नहीं खाने पीने का सारा सामान दुकान से आता था और दुकानदार का कहना है कि अधिकतर सारा सामान नगद ही आता था और कभी उधार आता था तो घर के लोग रुपये दे जाते थे।

एबीपी गंगा जमीनी हकीकत तलाशने जब घर पहुंचा तो पक्का घर है, जरूरत की सारी चीजें मौजूद हैं। टीवी, फ्रिज, बच्चे का पालना, बेड जरूरत की हर चीज जो घर में होनी चाहिए वो वहां पर थी। किचन में राशन का सारा सामान भी मौजूद है।

वही पूरी घटना पर सीओ शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि भूखमरी की वजह से मौत की बात पूरी तरह से गलत है। मौके पर जाकर जांच की गई तो घर में भुखमरी के हालात नहीं है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खाने पीने की कोई समस्या नहीं थी, दूध भी घर में आता था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दम घुटने की वजह सामने आयी है। भुखमरी जैसे कोई हालात नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget