एक्सप्लोरर

दिल्ली-हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी लीला पहलवान देहरादून से गिरफ्तार, हत्या-अपहरण जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं

देहरादून से हरियाणा का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। लीला पहलवान नाम के अपराधी पर हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

देहरादून, एबीपी गंगा। देहरादून पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपी के पास से 12 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है। कुख्यात पर विभिन्न राज्यों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी वेटलिफ्टिंग में नेशनल लेवल में हिस्सा लेने के साथ हरियाणा स्टेट लेवल का चैंपियन भी रह चुका है।

पुलिस के शिकंजे में आया कुख्यात बदमाश अनिल लीला पहलवान उर्फ गंजा मूल रूप से बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। अनिल पर दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस नेता, रोहतक पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई लोगों की हत्या और अपहरण जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर लीला के गिरोह में करीब 150 से ज्यादा सदस्यों का आपराधिक घटनाओं में सक्रिय होने की जानकारी भी मिली है।

पुलिस की मानें तो गैंगस्टर लीला पहलवान साल 2018 में तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। साल 2011 में लीला पहलवान के साथी मनोज मोरखेड़ी के मौसी के लड़के को इंस्पेक्टर रामकिशन दहिया ने एनकाउंटर में मार गिराया था। भाई के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए लीला और मनोज मोरखेड़ी ने साल 2013 में रोहतक में इंस्पेक्टर राम किशन दहिया की हत्या कर दी थी।

देहरादून पुलिस ने अनिल लीला पहलवान को घेराबंदी कर राजपुर के दून विहार से दबोचा है। आरोपी लीला अपनी पत्नी और बेटी के साथ दून विहार स्थित एक मकान में रहता था। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही देहरादून में रहने का कारण भी पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget