एक्सप्लोरर

UP Panchayat Elections: दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान, यहां पड़े सबसे ज्यादा वोट

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार शाम छह बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘20 जिलों में से 14 जिलों में मतदान का ब्योरा प्राप्त कर लिया गया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार शाम छह बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘20 जिलों में से 14 जिलों में मतदान का ब्योरा प्राप्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि छह जिलों-गोंडा, अमरोहा, सुल्तानपुर, मैनपुरी, महराजगंज और मुजफ्फरनगर का ब्योरा मिलना अभी बाकी है.

जानकारी के अनुसार बिजनौर में (73.30), बदायूं (73.57), आजमगढ़ (64.55), लखीमपुर खीरी (77.98), वाराणसी (68), ललितपुर (80.95), कन्नौज (73.81), गौतमबुद्ध नगर (75.32), एटा (73.24), प्रतापगढ़ (60.06), इटावा(75.53), चित्रकूट (64.03),बागपत (74.84) और लखनऊ में (72) प्रतिशत मतदान हुआ. यह चरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान हुआ। इनके अलावा दूसरे चरण में अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतम बुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर और सुल्तानपुर में भी वोट पड़े.

कोरोना संक्रमण के चलते वोट नहीं डाल सके पूर्व सीएम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को इस बार पैतृक गांव सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने सार्वजनिक जीवन में पहली बार कोविड संक्रमण के चलते मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके. उन्होंने इससे पहले तक हर छोटे-बड़े चुनाव में वोट जरूर डाला. मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सैफई में मतदान के दिन इस बार कोविड के चलते 'नेताजी' अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके. उधर, सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि वह वोट नहीं डाल सके क्योंकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं था. द्विवेदी ने बताया कि उन्हें छोड़कर उनके परिवार के बाकी सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि सूची में उनकी मां का नाम भी शामिल है जिनका निधन हो चुका है.

2.31 लाख से ज्यादा चुनाव अधिकारियों की तैनाती
आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 787 सीटों के लिए 11,483 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19,653 सीटों के लिए 85,232 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान की 14,897 सीटों के लिए 1,21,906 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,87,781 सीटों के लिए 1,30,305 प्रत्याशी मैदान में हैं. ये सभी प्रत्याशी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विभिन्न चुनाव चिह्नों के साथ मैदान में थे. मतदान को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 2.31 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया.

15 अप्रैल को हुआ था पहले चरण का मतदान
बीते 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 71 फीसदी मतदान हुआ था. वर्ष 2015 में हुए पिछले पंचायत चुनाव में 72.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. राज्य में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :-

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत से मांगी तीसरे फेज के ट्रायल की मंज़ूरी, कोरोना वैक्सीन के आयात के लिए लाइसेंस भी मांगा

तस्वीरों में: दिल्ली में लॉकडाउन से प्रवासी मज़दूरों में अफरातफरी, बस स्टैंड पर पहुंची हज़ारों की भीड़, रेलवे ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget