एक्सप्लोरर

Moradabad: सस्ते लोन का झांसा देकर कर रहे थे ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था धंधा, छह गिरफ्तार

मुरादाबाद में एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था जिसमें 6000 रुपये प्रति माह की सैलरी पर कई लड़कियों को भर्ती किया गया था. उनसे वे भोले-भाले लोगों को सस्ते लोन के लिए फोन करवाते थे.

UP News: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) पुलिस ने सस्ते लोन (Cheap Loan) का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पांच युवक और एक महिला है. पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो कंप्यूटर, नौ लैपटॉप और 39 मोबाइल भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस गिरोह के विषय में और जानकारी प्राप्त कर रही है.

पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग फ़र्ज़ी कॉल सेंटर (Fake Call Center) चला रहे हैं. कॉल सेंटर में दर्ज़नों लड़कियां भी काम करती हैं. गिरोह के सदस्य इन लड़कियों के माध्यम से सीधे-साधे लोगों को फोन करवाते थे. लोगों को झांसा दिया जाता था कि उन्हें सस्ते में लोन दिलाया जाएगा. जिसके बाद उनका भरोसा जीतने के बाद उनसे किस्तों में 40 से 60 हजार रुपया लिया जाता था. गिरोह के ही कुछ लोग बैंक अधिकारी बनते थे और लोगों को जल्द लोन दिलवाने का वादा करते थे. वहीं गिरोह ने कई लड़कियों को काम पर रखा था. जिन्हें ये बताया गया था कि उनकी फाइनेंस कम्पनी है जो लोगों को लोन देती है.

6000 रुपये देकर लड़कियों को देते थे नौकरी

पुलिस ने गिरोह का ख़ाता चेक किया है, जिसमें पुलिस को 50 लाख रुपये मिले हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने बताया कि सिविल लाइन में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पांच पुरुष और एक महिला है. इन लोगों के द्वारा सस्ते लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कॉल करके ठगी की जा रही थी. ये भोली भाली लड़कियों को 6000 रुपए देकर हायर करते थे. उनको इसकी जानकारी नहीं होती थी. उन्हें ये बताया गया था कि ये एक फाइनेंस कंपनी है, और उनसे कॉल करवाई जाती थी, जब उन्हें लगता था कोई कस्टमर लोन के लिए इंटरेस्टेड है तो ये पांच लोग उनको बैंक मैनेजर बनकर कस्टमर को आगे का प्रोसेस समझाते थे, और पैसों की ठगी करते थे.

बैंक स्टेंटमेंट से निकलेंगे और राज

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया किइनके बैंक स्टेटमेंट भी निकलवाई जा रही है, जिससे पता चलेगा कि इनके द्वारा जो पैसा लिया जा रहा था वो कहां पर ट्रांसफर किया गया है. कोतवाली टीम, सीओ सिविल लाइन और हमारी साइबर टीम के द्वारा काफी अच्छी कार्रवाई की गई है. जानकारी मिली है कि इस गैंग ने यहां पर करीब तीन से चार महीने पहले काम करना शुरू किया था. गुप्त रूप में हमें जानकारी मिली थी कि यहां पर एक कॉल सेंटर चल रहा है. जो कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त हैं,अभी तक इन्होंने करीब 200 लोगों से 50 से 60 लाख रुपये की ठगी की है. 

ये भी पढ़ें -

Money Laundering Case: अब्बास अंसारी की ED कस्टडी आज हो रही समाप्त, कोर्ट में किया जाएगा पेश

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget