एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: अब्बास अंसारी की ED कस्टडी आज हो रही समाप्त, कोर्ट में किया जाएगा पेश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और साले शरजील रजा को गिरफ्तार किया था, दोनों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रिमांड में भेजा गया था.

UP News:  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की ईडी की कस्टडी शुक्रवार को खत्म हो रही है. ईडी ने अब्बास अंसारी को उसके पिता मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस (Mondey Laundering Case) में 4 नवंबर को गिरफ्तार किया था. कोर्ट के आदेश से अब्बास अंसारी 5 नवंबर से लगातार ईडी की कस्टडी रिमांड में है. पेशी में सबसे अहम यह होगा कि क्या ईडी की टीम अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड को एक बार फिर से बढ़ाए जाने की अपील करती है या नहीं. अगर अपील करती भी है तो क्या कोर्ट उसे मंजूर करेगी या नहीं. 

वैसे अगर ईडी अब्बास की कस्टडी मांगती है तो उसे कोर्ट को पुख्ता तौर पर यह जानकारी देनी होगी कि अब तक हुई पूछताछ में अब्बास अंसारी से कौन सी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं और कौन से ऐसे बिंदु बाकी हैं जिन पर अब्बास से आगे पूछताछ किया जाना जरूरी है. अगर ईडी अब्बास की कस्टडी रिमांड नहीं मांगती है या कोर्ट उसकी अपील को नामंजूर कर देती है तो अब्बास अंसारी की तरफ से कोर्ट में उसकी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी.

अब्बास के मामा शरजील रजा भी ईडी कस्टडी में

अब्बास अंसारी के अलावा उसके मामा शरजील रजा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. शरजील को ईडी की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह दूसरे मामले में जमानत मिलने पर जेल से रिहा होकर बाहर आ रहा था. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उसे अगले दिन प्रयागराज ले आई थी और यहां कोर्ट में पेश किया था और उसे रिमांड में भेजा गया था. वहीं रिमांड पूरी होने के बाद बीते मंगलवार को फिर कस्टडी बढ़ा दी गई है. ईडी की तरफ से कोर्ट को यह बताया गया कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में शरजील रज़ा से हुई पूछताछ में तमाम तथ्य सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें -

Mainpuri By-election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया, 'मुलायम सिंह यादव के सम्मान में, डिंपल यादव मैदान' का नारा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
नैनीताल में पत्थरबाज के दहशत में कई परिवार, 11 दिनों से बरसा रहा पत्थर; गश्त लगा रहे हैं लोग
नैनीताल में पत्थरबाज के दहशत में कई परिवार, 11 दिनों से बरसा रहा पत्थर; गश्त लगा रहे हैं लोग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget