एक्सप्लोरर

Moradabad News: राशन डीलर समेत ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, जानिए- क्यों हुआ विवाद

मुरादाबाद (Moradabad) के बिलारी रुस्तम (Rustam Nagar) नगर सहसपुर (Sahaspur) स्थित राशन दूकान पर दबंगों ने राशन डीलर समेत ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किया. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

UP News: मुरादाबाद (Moradabad) के थाना बिलारी रुस्तम (Rustam Nagar) नगर सहसपुर (Sahaspur) स्थित राशन के गल्ला गोदाम पर राशन डीलर के बेटे से 10 कट्टे गल्ला उतारे जाने को लेकर विवाद हो गया. वहां पहले से मौजूद राशन डीलर के बेटे पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला बोल दिया. सूचना के बाद इब्राहिमपुर गांव के प्रधान और उसके चचेरे भाई मौके पर पहुंच गए. वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया. 

जिससे ग्राम प्रधान सहित पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया. सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कुमार गुप्ता और कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे. सभी घायलों के बयानों दर्ज के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया.  

क्या है मामला?
जनपद मुरादाबाद बिलारी के गांव इब्राहिमपुर में काफी समय से ग्राम प्रधानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. मौजूदा ग्राम प्रधान साजिद हुसैन बीजेपी के समर्थित है. पूरे गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर तनातनी का माहौल था. इब्राहिमपुर गांव निवासी डीलर आशियाना का बेटा शारिक शनिवार की देर शाम को रुस्तमनगर सहसपुर के राशन के गोदाम से राशन उठाने के लिए पहुंचा था. यहां पर पहले से ही मौजूद लोगों ने राशन के दस कट्टे गोदाम पर ही उतारने को कहा, जिस पर शारिक ने मना कर दिया. 

UP Politics: विधान परिषद में सपा से छिन जाएगी विपक्ष की कुर्सी! BJP रचेगी इतिहास, जानें- कैसे बदला समीकरण?

शारिक के साथ उसके चाचा सानू भी थे, लिहाजा वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. शारिक ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान हुसैन को दी. जिसके बाद वह अपने चचेरे भाई बाबू साथ मौके पर पहुंचे. यहां पर मौजूद सहसपुर निवासी फारुख, आदिल, ताहिर के अलावा इब्राहिमपुर गांव के ही आदिल, फरमान और शाहबाज फैजी थे. जोकि पहले से ही धारदार हथियार लिए हुए थे. उन्होंने ग्राम प्रधान साजिद हुसैन और बाबू पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

प्रधान की हालत नाजूक
हमले में शारिक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा सानू पुत्र नन्हे भी घायल हुआ. सभी बुरी तरह से लहूलुहान हो गए. घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए. उधर साजिद हुसैन ने पूरी घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी तो मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां ग्राम प्रधान की हालत नाजुक बनी है.

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: गंदगी देख आग बबूला हुईं मेयर, 1 हफ्ते के अंदर 124 मंदिरों को कब्जा मुक्त करने का दिया आदेश

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget