एक्सप्लोरर

मुरादाबाद पुलिस ने जिन्हें बदमाशों से छुड़ाया वह निकले तस्कर, पेट से मिले सोने की कैप्सूल

UP News: विदेश से लौट रहे जिन युवकों को पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया था, अब उनके पेट से बड़ी मात्रा में सोने की कैप्सूल बरामद हुई हैं. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Moradabad News: मुरादाबाद में पुलिस ने विदेश से आ रहे जिन युवकों को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया था, अब उनके पेट से पुलिस को बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ है. सभी युवक रामपुर जनपद के टांडा कस्बे के रहने वाले हैं. ये लोग दुबई और सऊदी अरब से आ रहे थे, जिनका बदमाशों ने शुक्रवार को अपहरण कर लिया था. समय रहते पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इन युवकों को छुड़ा लिया था. जब पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला की ये युवक विदेश से सोना तस्करी कर ला रह थे. इसीलिए बदमाशों ने इनका अपहरण किया था. 

बदमाशों के बताए पर पुलिस ने इन युवकों के शरीर का एक्सरे और सिटी स्कैन कराया तो पेट में धातु के कैप्सूल दिखाई दिए. इन युवकों के पेट से शौच के रास्ते अब तक 20 से अधिक सोने के कैप्सूल बरामद हो चुके हैं. इन कैप्सूल का वजन लगभग 600 ग्राम है. इन सभी को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है. पुलिस का कहना है कि अभी इनके पेट से और सोना निकलने की उम्मीद है. कस्टम विभाग और फोरेंसिक टीम को भी जाँच के लिए बुलाया गया है. 

चार युवको के पेट से सोने के कैप्सूल बरामद
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद मुत्तलिब, अजहरुद्दीन, शाने आलम और जुल्फिकार जो दुबई से मुबई होते हुए दिल्ली के रास्ते आ रहे थे. उनके पेट से सोने के कैप्सूल बरामद हुए हैं. ये हाल ही में दुबई गये थे और सोने की तस्करी करते हैं, जबकि सऊदी अरब में नौकरी करने वाले मो0 नावेद और ज़ाहिद अली के पेट से स्कैनिंग में कोई मेटल होना नहीं पाया गया है.

पूछताछ में यहभी पता चला है कि कार इन दोनों को ही लेने दिल्ली एयरपोर्ट गयी थी लेकिन दुबई से आ रहे चार युवक भी उसी कार में सवार हो गये थे. ये सभी टांडा के रहने वाले हैं और कार का ड्राइवर जुल्फिकार भी टांडा का रहने वाला इस तरह से 7 लोग थे. पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है. 

बदमाशो में झोलाछाप डॉक्टर भी था शामिल!
सूत्रों के मुताबिक अपहरण करने वाले बदमाशों में एक झोला छाप डॉक्टर भी शामिल था. बदमाश इन सोना तस्करों का अपहरण करने के बाद इन्हें जंगल में एक फार्म हॉउस पर ले गये थे जहाँ इनका पेट चीर कर सोना निकलने का इरादा था. हालांकि तब तक पुलिस पहुँच गयी और दो बदमाश पकड़े गये जबकि बाकी भागने में कामयाब हो गये थे. अब पुलिस उन बदमाशों को भी तलाश रही है. 

मामले पर क्या बोले पुलिस अधिकारी?
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे 9 पर सऊदी अरब और दुबई से आ रहे 6 युवकों और उनके कार ड्राइवर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. पुलिस ने मुरादाबाद के मुंडापाण्डेय थाना इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को पकड़ लिया था और इन 7 लोगो को सकुशल बरामद कर लिया था. बदमाशों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद इन युवकों का मेडिकल चेकअप कराया गया जिसमे दुबई से आये 4 युवकों के पेट में सोना होना पाया गया बाकि जो दो युवक सऊदी अरब से आये थे उनके पेट से अभी कोई धातु मेडिकल चेकअप में नहीं पाई गयी है लेकिन सभी को अभी जिला अस्पताल में निगरानी में रखा गया है. 

उन्होंने बताया कि अभी तक 4 युवकों के पेट से सोने के 20 से अधिक कैप्सूल मिले हैं. एक कैप्सूल का वजन 30 से 35 ग्राम बताया जा रहा है. ये सोने की तस्करी के किसी बड़े गैंग के सदस्य हैं जो सोने की तस्करी से जुड़े हुए हैं. अभी सभी पहलुओं पर हम जाँच कर रहे हैं. फरार बदमाशो की भी तलाश की जा रही है. इन युवकों की ट्रेवल हिस्ट्री और इनके संपर्कों को खंगाला जा रहा है.

मुरादाबाद पुलिस का कहना है की इन युवकों के पेट और अभी और सोना निकलने की उम्मीद है और पूछताछ में सोना तस्करी के बड़े गैंग का भी पता लग सकता है. फिलहाल इन सभी 7 युवकों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: 'खुद कर्ज में हूं, एक कमरे के मकान...', CBI की चार्जशीट पर सत्यपाल मलिक की प्रतिक्रिया

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget