एक्सप्लोरर

'खुद कर्ज में हूं, एक कमरे के मकान...', CBI की चार्जशीट पर सत्यपाल मलिक की प्रतिक्रिया

UP News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सीबीआई की ओर से अपने दाखिल चार्जशीट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां ईमानदार हैं तो देश को बताएं की मेरी संपत्ति कितनी बढ़ी है.

Satyapal Malik News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) इन दिनों बीमारी के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में सीबीआई ने किरु जल विद्युत परियोजना में 2200 करोड़ के घोटाले में भ्रष्टाचार को लेकर सत्यपाल मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. अब इस चार्जशीट को लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है.

सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट को लेकर सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा, "मैं पिछले लगभग 2 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हूं ओर अभी दो दिन पहले सीबीआई ने मेरे ऊपर चार्जशीट दाखिल की है. मैं अपने देशवासियों को बताना चाहता हूं कि मैं किसान का बेटा हूं ओर किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह द्वारा स्थापित सिद्धांत का पालन करते हुये अपने  राजनीतिक जीवन में पूर्ण  ईमानदार रहा हूं. इस चार्जशीट से डरने वाला नहीं हूं."

CBI बताए कितनी बढ़ी मेरी संपत्ति- सत्यपाल मलिक

इसके साथ ही सत्यपाल मलिक ने आगे लिखा-"जिस चार्जशीट में मुझे फंसाया जा रहा है उस टैंडर के बारे में मैंने खुद प्रधानमंत्री मोदी को बताया था कि इसमें भ्रष्टाचार है, इसलिए मैंने उसको कैंसिल कर दिया था. ओर ये टैंडर दुबारा मेरे तबादला होने के बाद हुआ है. मोदी ओर CBI देशवासियों को बताएं की मैंने जिस भ्रष्टाचार के बारे में आपको बताया था उसकी जांच कहां तक पहुंची? सरकारी एजेंसियां CBI, ED अगर आप ईमानदार हो तो आप देशवासियों को बताओं की मेरी संपत्ति कितनी बढ़ी है, अगर मेरी संपत्ति नहीं बढ़ी है तो मेरे ऊपर झूठा लांछन मत लगाओ."

सत्यपाल मलिक ने कहा, "सच्चाई तो ये है कि मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं ओर में खुद कर्ज में हूं. पीएम मोदी आपसे ओर आपकी सरकारी एजेंसियां से मेरा विनम्र निवेदन है कि मुझे झूठा साबित करने के कोशिश ना करें, मेरे देशवासियों के अंदर मेरे प्रति नफरत पैदा करने की कोशिशें ना करें, अगर आपमें हिम्मत है तो सच्चाई से जांच करवाओ ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके." इसके साथ ही सत्यपाल मलिक ने आखिरी में कहा कि इमानदारी और सच्चाई के साथ मैं मजबूती से तानाशाही सरकार के सामने खड़ा हूं.

ये भी पढे़ं: गोमांस तस्करी के शक में युवकों की पिटाई पर एक्शन, अलीगढ़ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget