एक्सप्लोरर

Moradabad: अपमान का बदला लेने के लिए ट्रक ड्राइवर ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने किसान हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Moradabad Crime: एक सिरफिरा आशिक 9 साल तक अपने अपमान का बदला दिल दिमाग में लेकर इंतकाम की आग सीने में लिए फिरता रहा. रातों को नींद की जगह उसकी आँखों में अपमान वाली तस्वीरें और कानों में आवाज़े सुनाई देती थीं. गम मिटाने के लिए वह तेज आवाज़ में दर्द भरे गाने सुनता था और अपना घर छोड़ कर चला गया था लेकिन अपमान उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और तीन साल पहले उसने अपने दुश्मन का क़त्ल करने के लिए राजस्थान से एक चाकू खरीदा, मौके की तलाश में दुश्मन की रेकी करता हुआ वापस अपने गाँव आ गया और अपने दुश्मन का क़त्ल कर दिया. इतना ही वह शव से उसकी नाक काट कर अपने साथ ले गया. 

मामला मुरादाबाद का है, 16/17 अक्टूबर की रात में पाक बड़ा थाना इलाके में बड़ा मंदिर मोहल्ला के रहने वाले किसान घनश्याम की खेत में हत्या कर दी गयी थी. उसके चेहरे से नाक कटी हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए और डॉग स्क्वायड बुला कर पूरा इलाका खंगाला लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की और मुखबिर नेटवर्क को एक्टिव किया.

पूछताछ में पता चला कि घनश्याम सैनी खेती बाड़ी के अलावा पाकबड़ा की साप्ताहिक बाजार की ठेकेदारी भी करते था. 16 अक्टूबर की रात घटना से कुछ घंटे पहले ही वह साप्ताहिक बाजार से वापस आया था और उगाही करने के बाद अन्य ठेकेदारों के साथ बैठ कर रुपए का बंटवारा भी किया था. बाजार में घनश्याम के अलावा कई और ठेकेदार भी शामिल थे.

पूछताछ में आरोपी स्वीकारा जुर्म
पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले इसके बाद पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा. पुलिस टीम को मुखबिर ने बताया कि गांव का एक ट्रक ड्राइवर पिछले तीन दिन से रात को निकलता था. पुलिस ने फिर से सीसीटीवी खंगाले, जिसमें घटना वाली रात मोहल्ले में रहने वाला मानवीर सैनी दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर ट्रक ड्राइवर मानवीर सैनी को हिरासत में ले लिया. इस पूरी तफ्तीश में पुलिस को 5 दिन लग गए. पहले तो मानवीर खुद को बेकसूर बताता रहा, लेकिन पुलिस के सवाल-जवाब में उसने पूरी घटना कबूल कर ली.

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने इस बावत बताया कि, मानवीर ने पुलिस पूछताछ में अपने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घनश्याम सैनी की हत्या मैंने ही की है. 9 साल पहले मृतक घनश्याम सिंह सैनी ने अपनी भतीजी से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर पंचायत की थी. वहाँ पंचायत में मेरा बहुत अपमान किया था. उस अपमान की आवाज़े मेरे कानों में गूंजती रहती थीं मै सो नहीं पाता था मै रात को सो नहीं पाता था अपमान के कारण मै घर छोड़ कर चला गया था और ट्रक ड्राईवर बन गया था. जब भी मै अपने घर गाँव आता था तो लोग मुझे अपमानित करते थे और इस वजह से मेरी शादी भी नहीं हो रही थी. 

हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
इसलिए मै मृतक से नफ़रत करता था. मैंने 3 साल पहले राजस्थान से एक चाकू खरीदा था और मै घनश्याम सैनी की हत्या की फ़िराक में लगा रहता था. 16/17 अक्टूबर की रात जब घनश्याम सिंह सैनी अपने खेत की रखवाली करने पहुंचा और सो गया तो मैंने उसकी गला काट कर हत्या कर दी और उसके चेहरे पर कई वार किए उसकी नाक भी काट दी थी. एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Kanpur: कानपुर पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की चंदन की लकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget