एक्सप्लोरर

UP Board Exam: मुरादाबाद में पेपर सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 26 गिरफ्तार, कॉलेज का प्रिंसिपल और शिक्षक भी शामिल

UP Board Exam 2022: मुरादाबाद में बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराते पेपर सॉल्वर गैंग के 26 लोग गिरफ्तार हुए हैं. ये मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के बी एस इन्टर कॉलेज का है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बोर्ड परीक्षा में (UP Board Exam 2022) सामूहिक नकल कराते पेपर सॉल्वर गैंग (Solver Gang) के 26 लोग गिरफ्तार हुए हैं. ये मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के बी एस इन्टर कॉलेज (BS Inter College Moradabad) का है. हैरान करने वाली बात ये हैं कि इनमें कॉलेज का प्रिंसिपल, शिक्षक, महिलाएं और कुछ छात्र भी शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. मुरादाबाद के जिला अधिकारी ने कहा कि पकड़े गये आरोपियों पर रासूका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. 

सॉल्वर गैंग के 26 आरोपी गिरफ्तार
खबर के मुताबिक मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा थाना इलाके में हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान एक कमरे में 15 छात्रों की कापियां एक सॉल्वर गैंग लिख रहा था. जिसमें कॉलेज का प्रिंसिपल और स्टाफ भी मिला हुआ था. पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 3 शिक्षक हैं. पुलिस आरोपियों को थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में इस गैंग से बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. बलिया पेपर लीक के बाद उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

कॉलेज की प्रिंसिपल और शिक्षक भी शामिल

दरअसल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को खबर मिली थी बीएस इंटर कॉलेज में नकल माफियाओं द्वारा सामूहिक तौर पर नकल करवाई जा रही थी. जिसके बाद जिलाधकारी ने तत्काल एक टीम को जांच के लिए रवाना कर दिया. भारी पुलिस बल के साथ जब टीम मौके पर पहुंची तो विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा रही थी. लेकिन कॉलेज के एक कमरे में कुछ लोग परीक्षा कॉपी लिख रहे थे. टीम ने जब जांच की तो पता चला कि वो सब यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर सॉल्व कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने पेपर सॉल्वर गैंग के सभी 26 लोगों को हिरासत में ले लिया. इनमें से दो बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और एक शिक्षामित्र भी शामिल है.

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

इस कॉलेज पर जब छापेमारी की गई तो कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे. इनमें एसपी देहात विद्यासागर, अपर जिला अधिकारी परमानंद सिंह, क्षेत्र अधिकारी अनूप सिंह समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी शामिल थे. ये कॉलेज पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बताया जा रहा है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र इंचार्ज सुभाष को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज दोनों की ही एक प्रबंधक कमेटी हैं. अब पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. सभी से टीम पूछताछ कर रही है. इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें:

Bareilly News: पेपर खराब होने की वजह से 12वीं के छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की, परिवार ने बताई ये बात

UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के अभियुक्त को पूछताछ के लिए लाया गया एटीएस मुख्यालय, अधिकारियों ने किया बड़ा दावा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget