एक्सप्लोरर

UP Politics: 'विपक्ष मिलकर चुनाव लड़ेगा तो 50% से अधिक वोट मिलेंगे', 2024 चुनाव को लेकर एसटी हसन का दावा

Lok Sabha Election 2024: सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि अगर 2024 में समाजवादी पार्टी के 65 या 75 सांसद जीत कर आते हैं तो फिर अखिलेश यादव भी प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार होंगे.

Moradabad News: कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamalnath) का बयान कि 2024 में पूरे विपक्ष का नेतृव राहुल गांधी करेंगे.  इसको लेकर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के नेता और मुरादाबाद से सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि हमे तो लगता है कि राहुल गांधी के अंदर पूरे विपक्ष का नेतृत्व करने की क्षमता है, लेकिन 2024 में हालात क्या होंगे यह तो उस वक्त पता चलेगा. हम सब चाहते हैं कि चुनाव पूरा विपक्ष मिलकर लड़े.

एसटी हसन ने कहा कि हमारे नेता तो अखिलेश यादव हैं और पूरी समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, क्योंकि हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं. सब अपनी अपनी पार्टी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और उसके बाद जिसके सांसद सबसे ज्यादा होंगे. वहीं यह तय करेगा कि प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा. समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. यह सब बड़े नेता तय करेंगे यह उन्हीं के तय करने का मामला है.

'विपक्ष मिलकर चुनाव लड़ेगा तो 50% से अधिक वोट मिलेंगे'
सपा सांसद ने कहा कि अगर 2024 में समाजवादी पार्टी के 65 या 75 सांसद जीत कर आते हैं तो फिर अखिलेश यादव भी प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार होंगे. हम क्यों नहीं उन्हें प्रमोट करेंगे. सपा सांसद ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि 2024 में पूरा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और बीजेपी की बांटो और राज करो वाली नीति कामयाब नहीं हो पाएगी. 34% पर सरकार बन गयी और बाकी 66% लोग मुंह देख रहे हैं. 

सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अगर विपक्ष मिलकर चुनाव लड़ेगा तो पूरे 50% से अधिक वोट मिलेंगे, इसलिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना चाहिए. राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने पर सपा सांसद ने कहा कि वह एक राजनीतिक पार्टी की पदयात्रा है, इसलिए वह राजनीतिक पदयात्रा हुई और उसके उद्देश्य अच्छे हैं जिसकी हिंदुस्तान को जरूरत है. हम भी एक अलग राजनीतिक दल हैं, इसलिए हम उसमें शामिल कैसे हो सकते हैं यह भी हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि हम उसमें शामिल होंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: थर्ड फ्रंट पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, 2024 को लेकर किया ये दावा

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget