एक्सप्लोरर

Moradabad News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मृतक को बनाया आरोपी, पीड़ितों ने घर के बाहर लगाया मकान बिकाउ है का पोस्टर

Moradabad News: यह मामला रामलीला स्थल पर निर्माण कराने को लेकर है. जमीन का मालिक उस पर निर्माण करा रहा था. इसका विरोध करने बीजेपी के नेता पहुंच गए थे. इस दौरान वहां विवाद हो गया.

मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में पुलिस ने एक अजीब सा कारनामा किया है. वहां की पुलिस ने 4 साल पहले मरे एक व्यक्ति को एक मामले में आरोपी बना दिया है. यह मामला रामलीला की जमीन खाली करवाने को लेकर हुए विवाद का है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाउ है का पोस्टर लगा दिया है. 

रामलीला की जमीन पर विवाद

बीजेपी के मंडलीय अध्यक्ष के मुताबिक़ कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास एक भूमि पर हमेशा से दिवाली मेला में रावण दहन के साथ ही रामलीला का मंचन होता आया है. अब कुछ लोग इस जमीन को बेच रहे हैं. इसकी शिकायत उन्होंने मुरादाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी से की थी. लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई. पुलिस ने उल्टा बीजेपी नेता सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

उन्होंने कहा कि अधिकारी उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अभी तो तुम्हारा और इलाज किया जाएगा आचार संहिता लगने दो. बीजेपी नेता का कहना है कि अब वह मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं के धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदू कैसे सुरक्षित होगा. इसीलिए वो यहां से जाने के लिए मजबूर हैं. 

कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास जिस ज़मीन पर हर साल रामलीला का मंचन होता आया है, वह जमीन दरअसल कुंदरकी के ही रहने वाले दिनेश कुमार भटनागर की है. कुंदरकी रामलीला कमेटी हर साल भटनागर से इजाजत लेकर रामलीला का मंचन करती है. दिनेश कुमार भटनागर ने अब रामलीला कमेटी को रामलीला मंचन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने 10 दिन पहले अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराना शुरू किया. 

घर बेचने का पोस्टर लगाया

रामलीला वाली जमीन पर निर्माण कार्य होता देख रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रवीन भूषण अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य रुकवाने पहुंच गए. वहां इस बात को लेकर विवाद हुआ. रामलीला कमेटी के साथ गए लोगों ने वहां हो रहे निर्माण कार्य तोड़ दिया और वहां लगे प्लास्टिक के शेड में आग लगा दी. इसकी सूचना दिनेश भटनागर ने कुंदरकी पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने दिनेश कुमार की तहरीर पर इस मामले में बीजेपी के 8 नेताओं के खिलाफ नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले में 8वें नंबर पर सेवाराम का नाम है. उनके परिजनों का कहना है कि सेवाराम का 11 दिसंबर 2014 को निधन हो गया था.

इसकी जानकारी होने पर बीजेपी के स्थानीय नेताओं समेत 12 परिवारों ने अपने मकानों के आगे पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget