एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने जन सुविधा केंद्र संचालक को लूटा, तमंचे की बट से भी पीटा

UP News: डिलारी थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने एक जन सुविधा केंद्र संचालक से एक लाख कैश, लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन लूट लिए और विरोध करने पर सिर में तमंचे की बट मारकर उसे जख्मी भी कर दिया.

Moradabad Robbery: मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में जलालपुर पुलिस चौकी इलाके में आने वाले सौदासपुर गांव के बाहर कमलकांत नाम के युवक ने जन सुविधा केंद्र खोल रखा है. जहां बाइकर्स गैंग के तीन लुटेरे ने आकर जनसेवा केंद्र में रखा एक लाख कैश, लैपटॉप और 2 मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर तमंचे की बट सिर पर मारकर घायल कर दिया. इतना ही नहीं आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायल जन सुविधा केंद्र संचालक को अस्पताल भिजवाया है. वहीं पुलिस ने जन सुविधा केंद्र पर लूटपाट करने वालों की तलाश में  टीमें को गठित कर चेकिंग और छापामारी शुरू कर दी है.

पीड़ित कमलकांत ने पुलिस को बताया गया कि वो प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से संबद्ध एक मिनी बैंक चलाता है. जिससे ग्रामीणों को छोटे अमाउंट बैंक के बजाए गांव में ही उपलब्ध हो जाते हैं. इसी जन सुविधा केंद्र पर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी
कमलकांत ने पुलिस को बताया है कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर उससे  एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन लूट लिए, कमलकांत ने बताया विरोध करने की कोशिश की तो एक लुटेरे ने तमंचे की बट उसके सिर में मारकर उसे घायल कर दिया.

घटना के बाबत एसपी देहात कुंवर आकाश ने जानकारी देते बताया कि घायल कमलकांत को अस्पताल भिजवाया गया है. पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में चेकिंग कर रही हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमेठी: शराब बिक्री का लाइसेंस पाने के लिए आगे आईं महिलाएं, 21 से 85 साल तक महिलाओं ने किया आवेदन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget