एक्सप्लोरर

Watch: मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, देखें वीडियो

मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बारिश के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनके खाने-पीने का प्रबंध किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कांवड़ियों (Kanwariya) पर फूलों की बारिश की. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कटघर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों का स्वागत किया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी कांवरियों का स्वागत किया और उनके खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था कराई.

कांवड़ियों को भंडारे में बाटा प्रसाद

सावन महीने का तीसरा सोमवार कल है. कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं तो वहीं मुरादाबाद में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरिद्वार से जल लेकर रामपुर और अन्य जगहों की ओर प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए. वहीं भंडारे में कांवड़ियों को प्रसाद भी बांटे.

मुस्लिम समुदाय ने भी लगाया कैम्प

मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार जताया. हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों के लिए व्यवस्था कराई है. यहां पर उनका स्वागत किया गया. ये लोग बहुत दूर से चलकर आ रहे हैं. सब लोग उनकी सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सावन का तीसरा सोमवार आ रहा है और उसे देखते हुए सारी व्यवस्था की गई है. वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर पुलिस विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया है और मुस्लिम भाइयों द्वारा भी एक कैम्प लगाया गया है. भाईचारे के माहौल में यहां कांवड़ियों का स्वागत हो रहा है. उन्होंने कहा कि जहां से कांवड़िए गुजरेंगे वहां पर सफाई की व्यवस्था और लाइट की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Pratapgarh News: आठ साल की दो मासूमों के साथ रेप के आरोपी को मिली उम्रकैद की सजा, एक लाख रुपये का लगा जुर्माना

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget