एक्सप्लोरर

UP Crime News: मुरादाबाद में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर धारदार हथियार से किया हमला

Moradabad Molestation Case: मुरादाबाद में परीक्षा देकर लौटते समय स्कूल के गेट के सामने खड़े दो बाइक पर सवार छह मनचलों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. साथ ही छात्रा से छेड़खानी भी की.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि परीक्षा देकर स्कूल से वापस लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई. वहीं छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसे रास्ते में रोककर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया. छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला जिले के कांठ थाना इलाके के गांव सिरसा ठाठ का है. यहां की रहने वाली एक छात्रा कांठ के सेंट पॉल स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है. परीक्षा देकर लौटते समय स्कूल के गेट के सामने खड़े दो बाइक पर सवार छह मनचलों ने अश्लील हरकत की. साथ ही छात्रा से छेड़छाड़ की. छात्रा ने मनचलों को नजरअंदाज कर दिया और साइकिल लेकर घर की तरफ चल दी. छात्रा जैसे ही सूलपुर गांव से आगे निकली पीछे से आकर मनचलों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी और धारदार हथियार से  गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके बाद घटना को अंजाम देकर मनचले फरार हो गए. जानकारी के बाद घायल छात्रा को परिजन लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी. मामले को लेकर एसएसपी हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांठ थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ धक्का-मुक्की और जान से मारने की कोशिश की गई, जिसमें दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें कुछ लोगों के नाम और प्रकाश में आए हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP News: कुशीनगर में दुकान तोड़ने पहुंचा बुलडोजर तो पार्षद ने की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget