एक्सप्लोरर

प्रेमिका ने फोन पर बात करने से किया इनकार, उतार दिया मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

Moradabad News: कहासुनी के बाद युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद गुस्साए युवक ने पेंचकस से ताबड़तोड़ वार किए और फिर गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी.

Girl Friend Murder:  मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में रविवार को जिस युवती का रक्त रंजित शव जंगल मे मिला था, पुलिस ने अब उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना प्रेम सबंधों में शक होना बड़ी वजह बताया. प्रेमी ने युवती की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या की थी.

पुलिस ने इस जघन्य वारदात के आरोप में लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए बताया कि लगभग दो साल से आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, लेकिन अब लड़की ने लड़के से फोन पर बात करने से मना कर दिया था. दोस्ती अब झगड़े में बदल चुकी थी. लड़की ने जब बात करना बंद किया, तो युवक ने जंगल में मिलने के लिए बुलाया और वहां मामूली कहासुनी के बाद युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद गुस्साए युवक ने पेंचकस से ताबड़तोड़ वार किए और फिर गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर पर 35 घाव के निशान पाए गए हैं. आरोपी अब सलाखों के पीछे है.

खेत में मिली थी लाश

घटना मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र की है, जहां कल खेत में नाबालिग युवती का खून से लथपथ शव मिला था. अब इस हत्या का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी रफी उर्फ आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक युवती एक ही समुदाय से हैं और पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. पहले दोनों के बीच फोन पर बातें होती थीं, लेकिन कुछ दिनों से युवती ने दूरी बना ली थी. इसी बात से खफा रफी ने युवती को जंगल में मिलने बुलाया और मुलाकात के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई. युवती ने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया. पहले पेंचकस से युवती के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

शरीर पर थे 35 घाव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर करीब 35 गहरे जख्म पाए गए हैं. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने सख्त घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है जहां पुलिस उस से और पूछताछ कर रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget