एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रिंसिपल हुआ फरार

Moradabad News: चंडीगढ़ निवासी परिवार की बेटी मुरादाबाद के मदरसे में 2024 में 7वीं से पढ़ रही थी. छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मदरसे में कहा गया कि उसका मेडिकल कराकर ले आओ.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मदरसा जामिया एहसानुल बनात गर्ल्स में एडमिशन इंचार्ज ने आठवीं की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की डिमांड कर दी, जिसके बाद छात्रा और पूरा परिवार सदमे में आ गया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एडमिशन इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मदरसे का प्रिंसिपल अभी फरार है.

पीड़ित परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है, उधर मदरसा प्रबंधन ने परिवार पर मदरसे ओ बदनाम करने का आरोप लगाया है. इस मामले ने मदरसों में छात्राओं की सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल चंडीगढ़ निवासी परिवार की बेटी मुरादाबाद के मदरसे में 2024 में 7वीं से पढ़ रही है. पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर, वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बेटी मेरे साथ अकेली थी, इसलिए मदरसे ने कहा कि उसका मेडिकल कराकर ले आओ, तभी मदरसे में एडमिशन होगा. अगर सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया तो उसे मदरसे से निकाल दिया जाएगा. मदरसे ने मेरी बेटी का चरित्र हनन किया है. 7वीं की परीक्षाएं होने के बाद बेटी को घर बुला लिया.

इसी बीच, मेरी पत्नी की मां बीमार पड़ गईं. उनकी देखभाल करने के लिए पत्नी प्रयागराज चल गईं. मायके से आने के बाद पत्नी बेटी को वापस मदरसे में छोड़ने गईं, लेकिन प्रबंधन ने वापस लेने से मना कर दिया. कहा उन्हें किसी फोन कॉल से सूचना मिली है कि पिता बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं. इसी आधार पर आपकी बेटी को एडमिशन नहीं दे सकते. पहले आप बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवा के लाइए. यही नहीं छात्रा के पिता ने बताया कि जब मेरी पत्नी ने मदरसा प्रशासन से कहा कि अगर बेटी का एडमिशन नहीं लिया जा रहा, तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) दे दीजिए. इस पर मैनेजमेंट ने 500 रुपए लेकर टीसी फॉर्म भरवाया.

मदरसे ने पत्नी से लिखवाया कि वह बेटी का मेडिकल कराएंगी और सर्टिफिकेट जमा करेंगी. पत्नी प्रबंधन की मांग से काफी अपमानित हुईं. वह बेटी को लेकर घर चली आईं. पीड़ित पिता ने कहा कि मेरे पास टीसी का फॉर्म और भुगतान की दोनों स्लिप हैं. 21 अगस्त को पत्नी ने पैसे जमा किए थे, लेकिन प्रबंधन के लोगों ने अभी तक टीसी नहीं दी. टीसी न मिलने से किसी दूसरे स्कूल में दाखिला भी नहीं मिल पा रहा. झूठा इल्जाम लगाकर मेरी बच्ची की पढ़ाई रोक दी गई है. हमें मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं. बेटी मानसिक तनाव में है. इसके लिए प्रिंसिपल और मौलाना जिम्मेदार हैं. मैंने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी है.

पुलिस ने एडमिशन इंचार्ज को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना इलाके के लोधीपुर के एक मदरसा की शिकायत चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने की है. मदरसे पर आरोप है कि बच्ची के कैरेक्टर पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए. जबरदस्ती उसे मदरसे से बाहर किया गया. पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पाकबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी एडमिशन इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा की तलाश की जा रही है. मदरसे के स्टाफ और इस मामले से जुड़े अन्य लोगो से भी पूछताछ की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपीयों की तलाश की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

मदरसा प्रबंधन का आरोपों से इंकार

इस मामले में मदरसा प्रशासन की तरफ से मुफ़्ती अरबाब शम्सी ने आरोपों को निराधार बताते हुए आरोप लगाया कि छात्रा के माता पिता में आपस में विवाद चल रहा है, और वह अपनी आपसी लड़ाई में हमारे मदरसे को बिना वजह बदनाम कर रहे हैं. ये बिल्कुल गलत है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget