एक्सप्लोरर

UP: सड़क हादसे में मृत कांवड़ियों को लावारिस मानकर कराया अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी सहित 6 पर एक्शन

UP News: मुरादाबाद में सड़क हादसे में मृत कांवड़ियों को लावारिस मानकर पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया, परिजनों की शिकायत पर थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पाकबड़ा थाने की पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िए की पहचान कराने का प्रयास किए बिना लावारिस मानकर अंतिम संस्कार करा दिया. परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की तो मामला खुला, इस गंभीर लापरवाही पर पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर दिया.

कांवड़ यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. पाकबड़ा थाना पुलिस ने कांवड़िए की मौत के बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोई कोशिश नहीं की और उसे लावारिस बताकर अंतिम संस्कार करा दिया. परिजनों को जब यह बात पता चली तो पुलिस की करतूत उजागर हुई. इस मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

इलाज की दौरान हुई थी घायलों की मौत

जानकारी के मुताबिक एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका बेटा सावन में ब्रजघाट जल लेने गया था. रास्ते में थाना डिडौली जनपद अमरोहा क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद थाना डिडौली पुलिस ने घायल को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया और पाकबड़ा पुलिस को सूचित किया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

पुलिस पर बिना शिनाख्त के अंतिम संस्कार कराने का आरोप

आरोप है कि पाकबड़ा पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने और परिजनों की तलाश करने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया और मृतक का अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में कर दिया.

बाद में जब परिजन सामने आए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तभी देने की बात कही जब मृतक की मां कोई कार्रवाई न करने की लिखित सहमति दे. महिला ने इससे इनकार कर दिया और पूरा मामला लेकर एसएसपी के पास पहुंची. घटना की पूरी जानकारी मिलते ही एसएसपी भी चौंक गए.

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाकबड़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एसएसआई सुरेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज इजहार अली, दरोगा विशाल चौधरी, हेड मोहर्रिर अमित कुमार और महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया गंभीर लापरवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने साफ कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिनाख्त से लेकर अंतिम संस्कार तक पुलिस की जिम्मेदारी तय है. ऐसे में इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget