एक्सप्लोरर

बुजुर्ग हिंदू की मौत पर मुस्लिमों ने किया अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल

UP News: मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में संतोष नाम के एक बुज़ुर्ग हिन्दू व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसका अंतिम संस्कार पूरे हिन्दू रीति रिवाज से मुस्लिमों ने कराया और इंसानियत का सन्देश दिया है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में मजहब की दीवारों को तोड़ मुस्लिमों ने एक मिसाल कायम की है. जहां संतोष नाम के एक बुज़ुर्ग हिन्दू व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसका अंतिम संस्कार पूरे हिन्दू रीति रिवाज से मुस्लिमों ने कराया और इंसानियत का सन्देश दिया है. 

दरअसल मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले संतोष नाम के व्यक्ति सालों पूर्व कस्बा कुंदरकी में आकर एक झोपड़ी में रहने लगे थे. बीमारी के चलते कल रात उनकी मौत हो गई थी. जिसकी सूचना पर मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाइवे स्थित टैक्सी स्टैंड पर मौजूद दर्जनों मुस्लिम व्यक्तियों ने पुलिस को दी और फिर बुजुर्ग संतोष के अंतिम संस्कार करने का जिम्मा लेते हुए पहले तो बाजार से अंतिम संस्कार का सामान खरीद कर लाये और फिर अपने हाथों से एक हिन्दू व्यक्ति की अर्थी बनानी शुरू कर दी. 

मुस्लिम युवकों ने संतोष का किया अंतिम संस्कार
मुस्लिम युवकों द्वारा किए गए इस असाधारण काम को जिसने भी सुना उनके द्वारा की गई इंसानियत की तारीफ की है. एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक ही अपने कंधों पर बुजुर्ग संतोष की अर्थी को लेकर मोक्षधाम पहुंचे और हिन्दू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया है. 

फरहान अली खान बताते हैं कि संतोष दूर दराज के गरीब व्यक्ति थे और झुग्गी झोपड़ी बना कर यहां वर्षों से हमारे पास रह रहे थे. इनकी मौत के बाद हमने पुलिस को इसकी सूचना दी और उन से इजाजत मिलने के बाद हम सब मुस्लिमों ने आपस में मिलकर इसके लिए चंदा किया और सब ने मिलकर इसे सामाजिक कार्य समझते हुए इनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से कराया है. 

मुस्लिम समाज के इस काम की सराहना की जा रही है
हम सब मुस्लिम धर्म के लोग हैं लेकिन हमने इंसानियत के नाते यह काम किया है. इंसानियत धर्म से बड़ी चीज़ है. हम इस से यह संदेश देना चाहते हैं की लोग आपस में मुहब्बत रखें और हिन्दू मुस्लिम के चक्कर में न पड़ें. सबसे बड़ी बात इंसानियत की होती है. हम लोगो को जागरूक करना चाहते हैं की सब इंसान आपस में भाई भाई हैं, और हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति बिलकुल नहीं होनी चाहिए. 

संतोष का अंतिम संस्कार कराने वाले एक और मुस्लिम युवक जानेआलम ने बताया कि मृतक संतोष बाहर के रहने वाले थे और यहां झुग्गी में रहते थे. हम सब मुस्लिमों ने आपस में चंदा कर के इनका अंतिम संस्कार कराया है और पुलिस को भी इसकी हमने जानकारी दे दी थी. ताकि किसी को कोई आपत्ति न हो. मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा हिन्दू व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराये जाने को हर कोई सराह रहा है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Prayagraj: मुसलमान से हिंदू बनने पर मिलेगा हर महीने 3 हजार, महाकुंभ से हुआ ऐलान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget