एक्सप्लोरर

मुरादाबाद के सरकारी स्कूलों में नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़, स्मार्ट क्लास का क्या फायदा

UP News: यूपी में इन दिनों शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेस के मुद्दे को लेकर सरकार और शिक्षक आमने-सामने है. मुरादाबाद मे  बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के पास सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति को लेकर शिक्षकों और सरकार के बीच रार पड़ी हुई है. शिक्षक डिजिटल उपस्थित का विरोध कर रहे हैं तो सरकार डिजिटल उपस्थित सुनिश्चित करने को लेकर अड़ी हुई है. अगर शिक्षक डिजिटल अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराएंगे तो उनपर कार्रवाई की बात कही जा रही है. इस बीच मुरादाबाद में एबीपी न्यूज़ ने शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति की हकीकत की पड़ताल की तो यहां कई चौकाने वाली बातें सामने आई है.

यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के पास के दो सरकारी स्कूलों की हमने पड़ताल की तो पता चला कि कक्षा 1 से आठवीं कक्षा तक के कम्पोजिट विद्यालय, दांग में अभी डिजिटल उपस्थिति के लिए सरकार की तरफ से डिजिटल टैब ही उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इतना ही नहीं यहां सिर्फ एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र ही स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के लिए मौजूद हैं एक और भी शिक्षा मित्र हैं जो छुट्टी पर चल रही हैं. 

नौनिहालों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
सहायक अध्यापक ने बताया कि हमने कई बार जूनियर क्लास के लिए विज्ञान और गणित के शिक्षकों की मांग वाले पत्र अधिकारियों को लिखे लेकिन अभी तक कोई अध्यापक नहीं दिया गया है पिछले कई साल से यहां यही अव्यवस्था चल रही है जो शिक्षामित्र पांचवी कक्षा तक पढ़ने के लिए होती हैं वह जूनियर कक्षाओं को पढ़ा रही हैं तो आप समझ सकते हैं कि शिक्षा का स्तर क्या होगा और इतना ही नहीं एक एक क्लास रूम में दो-दो तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर यहां शिक्षामित्र पढा रही हैं.  कभी इस क्लासरूम में जाती है तो कभी उस क्लास रूम में जाती हैं ऐसे में बिना योग्य अध्यापकों के बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ही किया जा रहा है. 

इन शिक्षामित्रों की अपनी शिकायत है इनका कहना है कि उन्हें सिर्फ दस हजार रुपये महीना का मानदेय मिलता है जबकि एक शिक्षक को 50000 से 80000 रुपये महीना तक का वेतन मिलता है . सरकार 10000 रुपये महीने के मानदेय वाले शिक्षामित्रों से 50000 रुपये वाले शिक्षक का काम ले रही है जबकि शिक्षा मित्र 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं लेकिन यहां 8 वी कक्षा तक पढ़ रहे हैं और उसके साथ ही डबल डबल क्लास रूम में एक साथ पढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है इसलिए इन शिक्षामित्रों का कहना है कि समान कार्य के लिए समान वेतन हमें मिलना चाहिए. जब हम रोज आते हैं तो हमें डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन यहां तो डिजिटल टैब ही अभी तक नहीं दिए गए हैं. 

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा विद्यालय
यही हाल बीएसए आफिस की दीवार से सटे दूसरे सरकारी स्कूल का हमें मिला यह कक्षा एक से कक्षा 5 तक का प्राथमिक विद्यालय कन्या, दांग है यहां सिर्फ एक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र पूरे स्कूल के सभी पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए मौजूद हैं. यहां की प्रधान अध्यापक ने बताया कि वह पिछले 8 साल से इस स्कूल में पढ़ा रही हैं और पिछले 3 साल से यहां सिर्फ वह खुद एक अध्यापक हैं और एक शिक्षा मित्र है पांचों क्लास को पढ़ाने की ज़िम्मेदारी इन दो पर ही है इसलिए कक्षाओं को अंदर से इंटर कननेक्ट किया गया है ताकि सभी बच्चों को एक साथ पढ़ा सकें. यहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ही किया जा रहा है खाने के लिए बच्चों को मिड डे मिल भी मिल रहा है और क्लास रूम में बैठने के लिए पंखे की हवा, कुर्सी टेबल सब कुछ है लेकिन नहीं है तो स्कूलों में शिक्षक नहीं है. बिना शिक्षकों के शिक्षा कैसे दी जा सकती है.

मामले पर क्या बोलें अधिकारी?
मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शिक्षकों को यह बता दिया गया है कि डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है और कुछ अध्यापक डिजिटल उपस्थिति दर्ज भी कर रहे हैं जो अध्यापक शासन आदेश का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. डिजिटल उपस्थिति के लिए सभी स्कूलों में डिजिटल टैब पहुंच गए हैं. अगर कहीं टैब नहीं पहुंचने की शिकायत हमें मिलेगी तो वहां पर तुरंत हम उसकी व्यवस्था करेंगे. जहां तक शिक्षकों की कमी की बात है तो उन स्कूलों में समायोजन के माध्यम से हम जल्द ही शिक्षकों की मानवों के अनुरूप नियुक्तियां करने का काम भी करेंगे. जल्दी अध्यापकों की कमी को भी दूर किया जायेगा अभी समायोजन का कार्य चल रहा है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में फिर टूटेंगे एक हजार मकान! अकबरनगर के बाद कुकरैल नदी के इन इलाकों में चलेगा बुलडोजर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget