एक्सप्लोरर

महिला नेशनल खिलाड़ी का जूडो कोच पर रेप का आरोप, कोच सतीश बोले- ये मेरे खिलाफ साजिश

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में जुडो की नेशनल महिला खिलाड़ी ने कोच सतीश शर्मा पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद अब कोच ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताई है. कोच ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जूडो कोच सतीश शर्मा के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली एक जूडो की नेशनल महिला खिलाड़ी ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में अब आरोपी जूडो कोच और पीड़ित महिला खिलाड़ी दोनों का पक्ष सामने आ गया है. और मुरादाबाद पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. आरोपी कोच ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया है. 

पीड़िता महिला खिलाड़ी देहरादून की रहने वाली है, उसने देहरादून के राजपुर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है. घटनास्थल मुरादाबाद होने की वजह से यह एफआईआर ट्रांसफर होकर मुरादाबाद के भोजपुर थाने में पहुंची है. पीड़िता का आरोप है कि वह देहरादून में महिला कोच से जूडो सीख रही थी. इसी दौरान 2024 में उनका चयन एनआईओएस भोपाल के लिए हो गया था. कोच ने कहा कि वहां अच्छी ट्रेनिंग नहीं होती है. इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को मुरादाबाद निवासी सतीश शर्मा से कोचिंग लेने की सलाह दी और बताया कि सतीश शर्मा उनके भी कोच रहे हैं. उनके अंडर ट्रेनिंग करने से तुम्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. अपनी महिला कोच की बात पर विश्वास करके वो नेशनल कैंप में जाने के बजाए मुरादाबाद में सतीश शर्मा के पास आ गई. 

दुष्कर्म के आरोप ने कोच ने दी सफाई
पीड़िता का कहना है कि सतीश शर्मा ने कुछ टाइम तो अच्छे से प्रैक्टिस कराई, लेकिन बाद में वो कुछ ज्यादा ही ध्यान देने लगे. पीड़िता ने बताया है कि 12 मार्च की सुबह कोच सतीश शर्मा उसे इस्लाम नगर स्थित अपने फार्महाउस पर ले गया और छेड़खानी की जिसका उसने विरोध किया. लेकिन कोच नहीं माना और उसने उसके साथ बलात्कार किया. जिसके बाद पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी और अपने घर देहरादून आ गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. 

आरोपी सतीश शर्मा का कहना है कि, मैं जूडो एसोसिएशन उत्तराखंड का सचिव हूं और उत्तराखंड में जूडो मैंने ही शुरू किया था. आज वहां से नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी निकल रहे हैं. जो मेडल हासिल कर रहे हैं. जिस लड़की ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं, वह बहुत जूनियर खिलाड़ी थी और मुझे देहरादून में ही मिली थी. उसके बाद वह मुरादाबाद में मेरी जूडो एकेडमी में जूडो सीखने आई थी और अन्य बच्चों के साथ मेरे घर में ही रहती थी. मेरा उत्तराखंड में सचिव पद को लेकर जो विवाद चल रहा है, ये उसी साजिश का हिस्सा हो सकता है. मैं आज पद छोड़ दूं तो ये सब आरोप खत्म हो जाएंगे. 

कोच ने राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की अपील की
कोच ने आगे बताया कि, महिला खिलाड़ी जो फार्म हाउस बता रही है, वह मेरी जूडो एकेडमी है और आरोप लगने के बाद मैंने मुरादाबाद की अपनी यह जूडो एकेडमी बंद कर दी है. मेरी उम्र 72 साल है, मैं 32 साल स्पोर्ट में रहा हूं.  17 साल भारतीय जूडो एकेडमी का कोच रहा हूं और कई देशों में टीम लेकर गया हूं. कभी मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे. लड़की ने जो आरोप लगाए हैं, उसमे घटना का समय अलग-अलग दिखाया गया है. उसके मोबाइल लोकेशन की जांच कर ली जाए तो कई राज खुल जायेंगे. मुझ से देहरादून पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया. मुरादाबाद पुलिस ने फोन पर जानकारी ली थी. मैंने उन्हें सच्चाई बता दी है. मैं जांच के लिए तैयार हूं. मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं. 

देहरादून में इस से पहले मेरी स्पोर्ट एकेडमी थी.  इस से पहले भी मेरे ऊपर उत्तराखंड पुलिस की कुछ महिला सिपाहियों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. लेकिन वह जांच में सब गलत साबित हुए थे. जो घटना 12 मार्च की इस युवती ने बताई है, उसके बाद भी वह युवती देहरादून से वापस आकर यहां हमारे साथ 16 मार्च तक रही थी. मेरे ऊपर लगे आरोप साजिश का हिस्सा हैं. मेरी राष्ट्रपति से अपील है की इसकी निष्पक्ष जांच हो जाए तो इसके पीछे की साजिश के बहुत से पर्दे उठ जायेंगे. 

यह भी पढ़ें- अयोध्या की इन सड़कों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम एक्टिव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget