एक्सप्लोरर

अयोध्या की इन सड़कों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम एक्टिव

UP News: अयोध्या की आस्था और पवित्रता बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने बड़ा कदम उठाया है. अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग नॉनवेज बिक्री पर रोक रहेगी.

Ayodhya News: रामपथ, धर्मपथ समेत प्रमुख मार्गों पर अब नहीं बिकेगा नॉनवेज, सीएम योगी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उनके निर्देश पर अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर मांस-मछली (नॉनवेज) की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह ने अपनी टीम के साथ इन पवित्र मार्गों का निरीक्षण किया.

अधिकारियों ने सबसे पहले अयोध्या कैंट के सहादतगंज से लेकर अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक तक 13 किलोमीटर लंबे रामपथ का दौरा किया. इस दौरान नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों को साफ हिदायत दी गई कि सात दिनों के भीतर अपनी दुकानें बंद कर दें. अगर इस समयसीमा के अंदर दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं बंद कीं, तो नगर निगम का प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा.

नॉनवेज दुकानदारों को मिली सात दिनों की मोहलत
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह ने बताया कि दुकानदारों के पास अभी कुछ सामान बचा हुआ है, इसलिए उन्हें मानवीय आधार पर सात दिन का समय दिया गया है. दरअसल, सीएम पोर्टल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राम जन्मभूमि और इससे जुड़े पथों पर नॉनवेज बिक रहा है. इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर नॉनवेज पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

राम जन्मभूमि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से वहां रोजाना पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा. हालांकि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की तारीख अभी तय नहीं हुई है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले यह सोचा गया था कि पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी परिसर में निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है. परकोटा के चारों कोनों को जोड़ने का काम, मलबा हटाने और सफाई का काम अभी चल रहा है.

सीमित संख्या में राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी. हर घंटे 50 श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत होगी और एक दिन में करीब 800 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार के ऊपर का शिखर और कलश स्वर्ण जड़ित हो चुका है. सभी मंदिरों के शिखर पर भी कलश और ध्वज लगा दिए गए हैं.

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष के बाद शुरू हुआ और अब लगभग पूरा हो चुका है. अयोध्या में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कई बार कहा है कि अयोध्या की धार्मिक गरिमा बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. नॉनवेज बिक्री पर रोक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नगर निगम और अन्य विभाग अब लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि पवित्र स्थलों की शुद्धता बनी रहे.

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव में क्या है अपना दल की रणनीति? आशीष पटेल ने किया बड़ा खुलासा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
क्या सिर्फ हिंदुओं के मुख्यमंत्री हैं? CM योगी के माफिया वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
क्या सिर्फ हिंदुओं के मुख्यमंत्री हैं? CM योगी के माफिया वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
गोरखपुर में आसमान पर दिखा दुर्लभ दृश्य, सूर्य के चारो ओर नजर आया इंद्रधनुषीय छल्ला
गोरखपुर में आसमान पर दिखा दुर्लभ दृश्य, सूर्य के चारो ओर नजर आया इंद्रधनुषीय छल्ला

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
कांग्रेस सांसद के साथ लंच के बाद ऑटो ड्राइवर बोले, 'राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार...'
कांग्रेस सांसद के साथ लंच के बाद ऑटो ड्राइवर बोले, 'राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
Embed widget