एक्सप्लोरर

Moradabad Corona Update: मुरादाबाद में फिर पैर पसारने लगा कोरोना वायरस, जानें- अस्पतालों में क्या हैं सुविधाएं?

Moradabad News: कोरोना के मामलों और मॉक ड्रिल के बारे में ज्वाइंट डायरेक्टर सीमा रानी ने बताया की जिला अस्पताल में किसी भी परिस्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था है. पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी है.

Corona Cases In Moradabad: यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) में एक बार फिर कोराना (Corona) ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. जिले में सोमवार को जहां कोरोना मरीजों की संख्या महज 26 थी, मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 40 हो गई. यह जिले के लिए चिंताजनक भी है. हालांकि, राहत की बात ये है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. सभी मरीजों को होम आइसोलेट (Home Isolate) किया गया है. मुरादाबाद में सभी सीएचसी और पीएचसी के अलावा मुख्य स्थानों पर कोरोना की जांच के सैंपल लिए जा रहे हैं. 

जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए एहतियातन अस्पतालों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं. इन्ही इंतजामों की परख के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जिला अस्पताल मुरादाबाद में मॉक ड्रिल की गई. इसमें कोविड को लेकर तैयारियों को परखा गया. मॉक ड्रिल के दौरान जिला अस्पताल में मल्टी लेवल आईसीयू और कोविड़ 19 पेशेंट के एडमिट होने का रिहर्सल किया गया. इस दौरान मरीज के एडमिट होने और बेहतर इलाज के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था भी जांची परखी गई.

जिला अस्पताल में है पूरी व्यवस्था
इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों और मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर सीमा रानी ने बताया की जिला अस्पताल में किसी भी परिस्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के दो ऑक्सीजन प्लांट में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है. इसके अलावा 100 बेड की भी व्यवस्था की गई है.

लोगों से की यह अपील
ज्वाइंट डायरेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बैकअप के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर भी मुहैया करा दिए गए हैं. उन्होंने बताया की कोरोना के मरीजों के इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले जो भी उपकरण हैं, सभी वर्किंग कंडीशन में हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगों से इसके प्रति सावधानी बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी लखनऊ समेत इन सीटों पर लड़ेगी मेयर का चुनाव, जानें- किसे मिलेगा टिकट?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget