एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा छोड़ कांग्रेस में आए सगीर सईद का विरोध, मुरादाबाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर आई सामने

Moradabad News: सगीर सईद का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मना कर दिया. टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर समाजवादी पार्टी में चले गए थे.

UP Politics: सगीर सईद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल का महामंत्री बनाये जाने पर गुटबाजी शुरू हो गई है. पश्चिमी यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमद्दीन सिद्दीकी सगीर सईद से नाखुश हैं. मुरादाबाद कांग्रेस  जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद सहित कई नेता भी नाराज़ हैं. विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी रहे सगीर सईद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. एक दिन पहले लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सगीर सईद को कांग्रेस सेवादल का महामंत्री बना दिया है. सगीर सईद के पार्टी में दोबारा शामिल होने पर गुटबाज़ी खुल कर सामने आ गई.

सपा छोड़ सगीर सईद कांग्रेस में शामिल

मुरादाबाद के रहने वाले सगीर सईद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में थे. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सेवादल महामंत्री का पद छोड़कर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. अब मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव के बाद सगीर सईद ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सगीर सईद को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेस में शामिल कराया. मुरादाबाद जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने सगीर सईद के बारे में कोई राय नहीं ली थी. उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है.

सगीर सईद को पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया है. इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं. सगीर सईद का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मना कर दिया. टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर समाजवादी पार्टी में चले गए थे. 42 साल तक कांग्रेस में रहे हैं और अब राहुल-प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. एक बार फिर उनको कांग्रेस सेवादल में पुराने पद पर मनोनीत किया गया है.

मुरादाबाद में आखिर क्यों हो रहा विरोध?

सगीर सईद का आरोप है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. मैं भी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहा हूं. इसलिए कुछ लोग पार्टी में मेरा विरोध कर रहे हैं. नाराज लोगों से माफी मांगने के बावजूद मेरा विरोध हो रहा है. लेकिन पार्टी हाईकमान मेरे साथ है. मैं राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अब जीवन भर कांग्रेस में रहूंगा और पार्टी को मजबूत करूंगा. सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी यूपी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा ने सगीर सईद को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया है.

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का पूरे यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा, पुराना पैसा भी मिलेगा वापस

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget