एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा, 11 महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे देती थीं वारदात को अंजाम

Moradabad Chain Snatching News: मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस तरह की महिलाओं के गैंग को पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है. ये भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देती थी.

UP Chain Snatching News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में पुलिस ने मंदिर और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक गैंग की वाली 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह शातिर महिलाएं गैंग बनाकर ऐसे स्थान पर जाती थी, जहां पर भीड़ होती थी. वहां महिलाओं के बीच में श्रद्धालु बन घुस जाती थी, फिर गले की चेन और पर्स आदि चुराकर फरार हो जाती थी. एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान जब चार महिलाओं की अचानक गले की चेन चोरी हुई तो पुजारी ने गेट बंद कर दिया. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें तीन महिलाओं की चेन मिल गई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान करते हुए उनसे पूछताछ की तो पूरे गैंग का खुलासा हो गया. अब इस गैंग की 11 महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में हैं. घटना सदर कोतवाली इलाके की है. पकड़ी गई महिलाओं में सात मेरठ और चार मुरादाबाद की हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद की है.

पुलिस ने मौके से एक महिला चोर को किया गिरफ्तार

कोतवाली सदर इलाके के मंडी बास स्थित मंदिर चू-चू वाले में पिछले 4 दिनों से भागवत कथा चल रही है. इस बीच कथा स्थल पर उस समय हंगामा मच गया, जब कई श्रद्धालु महिलाओं के गले से चेन चोरी होने की बात सामने आई. मंदिर कमेटी ने तुरंत मेन गेट बंद करके कोतवाली पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके से पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया.

मंदिर के पुजारी ने क्या बताया?

इस घटना पर मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि जैसे ही चेन चोरी होने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस बुलाकर तलाशी ली गई थी. कोतवाली पुलिस ने कुल 11 आरोपी महिलाओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गैंग से लगभग दो लाख रुपये कीमत की 3 सोने की चेन भी बरामद हुई है. इस तरह की शर्मनाक घटना मंदिर परिसर में पहली बार सामने आई है कि महिलाओं ने ही महिला श्रद्धालुओं की चेन चुरा ली. तीन महिलाओं की चेन वापस मिल गई है, सिर्फ एक महिला की चेन अभी नहीं मिली है. पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है.Bha

इस तरह के गैंग को पहले भी पकड़ चुकी है पुलिस

मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस तरह की महिलाओं के गैंग को पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है. यह शातिर महिलाएं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाती थीं. लेकिन, पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की मदद से इनकी पहचान कर पूछताछ की तो इन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया. उनके पास से चोरी की हुई सोने की चेन भी बरामद हो गई है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह की 11 महिलाओं के पकड़े जाने के बाद चेन स्नेचिंग की वारदातों में कुछ कमी आएगी.

ये भी पढ़ें- UP News: प्रयागराज में राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या यूनिवर्सिटी का हुआ दीक्षांत समारोह, एक लाख से ज्यादा छात्रों की दी गईं डिग्रियां

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget