एक्सप्लोरर

Sarvesh Singh Funeral: बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई में उमड़ी भीड़

Sarvesh Singh Funeral News: कुंवर सर्वेश सिंह का पार्थिव शरीर मुरादाबाद में स्थित उनके पैतृक गांव रतूपुरा लाया गया था. यहां उनके पार्थिव शरीर को उनके समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का आज रविवार (21 अप्रैल) उनके पैतृक गांव रतूपुरा में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी भीड़ जुटी, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ एस टी हसन सहित कई बड़े नेता उनके घर पहुंचें और शोक व्यक्त किया.

बता दें कि शनिवार को देर रात सर्वेश सिंह का पार्थिव शरीर मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील में स्थित उनके पैतृक गांव रतूपुरा लाया गया था. यहां उनके पार्थिव शरीर को उनके समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. रविवार को दोपहर 2 बजे गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. सर्वेश सिंह लंबे समय से बीमार थे और चुनाव शुरू होने से कुछ वक्त पहले भी वो डेढ़ महीने तक एम्स में भर्ती रहे थे. इस बार नॉमिनेशन कराने के बाद से ही सर्वेश सिंह पब्लिक डोमेन से दूर थे. बाद में पता चला कि वो दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रहे हैं.

सर्वेश सिंह नॉमिनेशन कराने के बाद प्रचार में कहीं नजर नहीं आए. हालांकि 12 अप्रैल को मुरादाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में वो मंच पर दिखे थे लेकिन तब सर्वेश खुद से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. गृह मंत्री अमित शाह के इशारा करने पर सर्वेश सिंह को उनके बेटे बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने सहारा देकर कुछ देर के लिए खड़ा किया था. उस दौरान सर्वेश के हाथ पर पट्टियां बंधी नजर आ रही थीं.

वहीं सर्वेश के भतीजे और उनके प्रतिनिधि रहे अमित कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को वोट करने के बाद सर्वेश सिंह शाम को दिल्ली चले गए थे. अमित ने बताया था कि सर्वेश सिंह को एडमिट किया था, दोपहर 3 बजे उन्हें तेज ठंड लगी और फिर हार्ट अटैक आया. इसके बाद डॉक्टरों ने पूर्व सांसद को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील में रतूपुरा गांव के रहने वाले सर्वेश सिंह की तीन पीढ़ियां सियासत में हैं. उनके पिता राजा रामपाल सिंह कांग्रेसी थे, वह चार बार ठाकुरद्वारा से विधायक बने. इसके अलावा अमरोहा लोकसभा सीट से एक बार सांसद चुने गए थे. सर्वेश सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत भाजपा से की 1991 से 2007 तक वह लगातार ठाकुरद्वारा सीट पर चार बार विधायक चुने गए. साल 2007 में उन्हें विजय यादव से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पांचवीं बार 2012 में सर्वेश सिंह ने फिर ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. 2014 में मुरादाबाद सीट से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद सर्वेश सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था.

Ranchi Ulgulan Rally: 'शेरों को गिरफ्तार किया उनकी दहाड़ को नहीं', उलगुलान रैली में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget