एक्सप्लोरर

Sarvesh Singh Passes Away: बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह के निधन के बाद फिर होगा मुरादाबाद में चुनाव? यहां जानें पूरी जानकारी

kunwar Sarvesh Singh Passes Away News: बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधान सभा सीट से पांच बार के विधायक रहे थे और साल 2014 में मुरादाबाद से बीजेपी के टिकिट पर सांसद बने थे.

kunwar Sarvesh Singh Death News: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया हैं. बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह पिछले काफी समय से बीमार थे और चुनाव से कुछ वक्त पहले भी करीब डेढ़ महीने तक वह एम्स में भर्ती रहे थे. वहीं सर्वेश सिंह के निधन के बाद सभी के मन में एक सवाल है कि इस सीट पर चुनाव फिर होगा या नहीं. इस खबर में जानें कि मुरादाबाद सीट पर फिर चुनाव होगा या फिर नहीं होगा.

बता दें कि मुरादाबाद में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है और 4 जून को नतीजे आएंगे. अगर नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी की जीत होती है तो मुरादाबाद में उपचुनाव होगा लेकिन अगर बीजेपी के अलावा कोई और प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतता है तो फिर वही सांसद बनेगा. इस सीट पर सर्वेश सिंह के सामने समाजवादी पार्टी की रुचि वीरा हैं. मौत से एक दिन पहले ही संसदीय सीट के लिए मुरादाबाद में कल पहले चरण में मतदान हुआ था.

वहीं पूर्व सांसद और बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का कल रविवार (21 अप्रैल) को दिन में  2 बजे मुरादाबाद के रतुपुरा गांव में अंतिम संस्कार होगा. बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधान सभा सीट से पांच बार के विधायक रहे थे और साल 2014 में मुरादाबाद से बीजेपी के टिकिट पर सांसद बने थे. इस बार वह नॉमिनेशन करने के बाद से चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे. उनकी खराब तबीयत की वजह से उनके बेटे और बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी. 

बताया जा रहा है की कल वोटिंग के बाद हालत बिगड़ने के बाद सर्वेश सिंह को दिल्ली एम्स ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान आज शनिवार (20 अप्रैल) को शाम लगभग 6:30 बजे उनका 71 साल की उम्र में निधन हो गया. सर्वेश सिंह का पैतृक निवास मुरादाबाद के रतुपुरा गांव में है और उनके पिता भी ठाकुरद्वारा से कई बार विधायक रहे और अमरोहा से एक बार सांसद रहे थे.

वहीं बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह के निधन के बाद से उनके परिजनों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है. सर्वेश सिंह को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता था सर्वेश सिंह की मौत से मुरादाबाद के लोगों में शोक है.

Lok Sabha Election 2024: अमरोहा में मंच पर आए 'यूपी के दो लड़के', सपा मुखिया बोले- ढोलक के साथ होगी BJP की विदाई

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
बीटेक छात्र ने बनाई 'तेजस बाइक कांवड़', लोगों के बीच बनी आकर्षण का केंद्र
बीटेक छात्र ने बनाई 'तेजस बाइक कांवड़', लोगों के बीच बनी आकर्षण का केंद्र
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget