एक्सप्लोरर

यूपी: मुरादाबाद की अयोध्या शुगर मिल पर गन्ना किसानों के साथ 40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मालिक और अधिकारियों पर मुकदमा

Moradabad News: गन्ना आपूर्ति का कुल मूल्य 164 करोड़ रुपये से अधिक होने के बावजूद, किसानों को अब तक सिर्फ 124 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. बाकी 40 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिलारी स्थित अयोध्या शुगर मिल्स पर गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. किसानों की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने का मामला सामने आया है, जहां मिल प्रबंधन पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के गन्ना भुगतान को रोकने और 12 करोड़ रुपये के विकास अंशदान को जमा न करने का आरोप है.

लगातार शिकायतों और किसानों के हाहाकार के बाद अब मिल मालिक राणा वीर प्रताप सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी गौरव गर्ग, और वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक गन्ना आपूर्ति का कुल मूल्य 164 करोड़ रुपये से अधिक होने के बावजूद, किसानों को अब तक सिर्फ 124 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. बाकी 40 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है. इसके अलावा, विकास अंशदान के 12 करोड़ रुपये भी मिल प्रबंधन ने जमा नहीं किए. किसानों का कहना है कि वे दिन-रात खेतों में मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी कमाई मिल मालिकों की तिजोरी में बंद हो जाती है. एक किसान ने गुस्से में कहा कि हम खून-पसीना बहाकर गन्ना उगाते हैं, लेकिन मिल मालिक और अफसर हमारा हक छीनकर ऐश कर रहे हैं. आखिर कब तक यह अन्याय सहन करें?

प्रशासन की कार्रवाई: मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

किसानों की शिकायतों के बाद मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सचिव की शिकायत पर अयोध्या शुगर मिल्स के मालिक और दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन पर 12 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान और अन्य अनियमितताओं का आरोप है. जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य संकलन का काम कर रही है. एसपी ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

किसानों की मांग: जल्द हो बकाया भुगतान

किसानों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए. कई किसान साहूकारों के कर्ज में डूब चुके हैं, क्योंकि मिल प्रबंधन ने समय पर भुगतान नहीं किया. किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन तेज करेंगे.

क्या है गन्ना घोटाला?

बता दें कि मुरादाबाद के बिलारी में राणा ग्रुप की अयोध्या शुगर मिल्स सहित अन्य मिलों पर कुल 75 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया है. बिलारी मिल पर सबसे ज्यादा 44.59 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है. मिल प्रबंधन ने 30 अगस्त 2025 तक भुगतान का वादा किया था, लेकिन भुगतान की गति बेहद धीमी है. किसानों का आरोप है कि गन्ना विभाग के अधिकारी भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget