एक्सप्लोरर

Moradabad News: 10 गायों की मौत के बाद मचा बवाल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाया ये आरोप

UP News: मुरादाबाद में सरकारी गौशाला में एसडीएम ने 4 गायों के मरने की पुष्टि की है. बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि गौशाला में भ्रष्टाचार हो रहा है और गाये भूख से मर रही हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सरकारी गौशाला में ठीक से देखरेख न होने के कारण 10 गायों को मरने के बाद चुपचाप दबा दिया गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और हंगामा किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने ठाकुरद्वारा में 4 गायों के मरने की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण गायों को ठीक मिट्टी में दबाया नहीं गया था. उनके शव दिखाई दे रहे थे, उनको दोबारा ससम्मान निस्तारण कराया जायेगा. लापरवाही के मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है.

बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि गौशाला में भ्रष्टाचार हो रहा है और गाये भूख से मर रही हैं. वही एसडीएम ने मौत का कारण बीमारी बताया है. मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव राघूवाला वाला में स्थित गौशाला में लगभग 10 गोवंशों की संदिग्ध मौत हो गई थी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जांच कर कार्यवाही की मांग की. बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि गौशाला के अंदर जितनी भी गाय वहां रहती हैं किसी को भी ठीक से चारा नहीं मिल पा रहा है. सबके नादें खाली पाई गई और इस प्रकार वहां पर बदबू फैल रही है.  

जांच के बाद कानूनी कार्रवाई हो
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने गायो को हरा चारा नहीं होने की बात भी कही हैं. साथ ही गोशाला में बड़ी भयंकर बीमारी गांव के अंदर हो सकती है. बीडीओ ग्राम प्रधान की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है. मोदी सरकार से जब पैसा आ रहा है, गौशाला के लिए तो ग्राम प्रधान गौशाला पर अच्छी सुविधा क्यों नहीं दे पा रहे हैं. इतनी बड़ी लापरवाही में जो लोग इसमें लिप्त है. उनकी जांच कर उन सब पर कानूनी कार्रवाई हो. बजरंग दल ने सभी पर कार्रवाई की मांग की है. 

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
गौशाला के नाम पर लोग पैसा कमा रहे हैं और गाय को कोई सुविधा नहीं मिल रही हैं. अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो बजरंग दल कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेंगे. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला महामंत्री पंकज जिला ने बताया कि 10 गये मृत पाई गई है. उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा का कहना है कि मौके पर उन्होंने निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें चार  मृत गाय के शव दिखाई दिए है. फिलहाल उपजिलाधिकारी ठाकुर द्वारा ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़, लूट और स्नैचिंग घटना को देते थे अंजाम, 2 अरेस्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget