एक्सप्लोरर

UP News: मोहम्दाबाद स्थित अंसारी बंधुओं के करीबी रिश्तदार के होटल पर छापा, SDM ने कहा जांच के बाद होगी ये कार्रवाई

Ghazipur Raid: SDM की अगुवाई में जिले के अलग- अलग विभागों के अधिकारियों की टीम ने होटल मिड टाउन पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने होटल के लाइसेंस और दूसरी चीजों का बारीकी से जांच की.

Mohammadabad: गाजीपुर अंसारी बंधुओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अंसारी बंधुओं के गृह नगर मोहम्दाबाद (Mohammadabad) के होटल मिड टाउन में रविवार (2 जुलाई) को एसडीएम मोहम्दाबाद की अगुवाई में कई विभागों के अधिकारियों की टीम ने एक साथ छापेमारी की, जिसकी रिपोर्ट सभी लोगों ने संबंधित विभाग के अनुसार तैयार की है. इस छापेमारी से मौके होटल में हड़कंप मच गया. छापेमारी करने वाली विभागों में जीएसटी, खाद्य आपूर्ति , श्रम के साथ ही कई अन्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे. 

मोहम्दाबाद स्थित ये होटल अंसारी बंधुओं के करीबी रिश्तेदार की बताई जा रही है. उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के नेतृत्व विभिन्न विभागों की टीम ने अंसारी परिवार के यूसुफपुर बाजार स्थित होटल मिड टाउन पर छापेमारी कर सघन जांच की. टीम के छापेमारी करने की जानकारी होते ही अगल बगल हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान जांच टीम ने होटल के कमरों को खंगाला, इस जांच में टीम को वहां कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. इस दौरान होटल संचालन के लाइसेंस, जीएसटी नंबर, बिजली कनेक्शन, फायर यंत्र आदि की जांच की गयी. 

नियमित ग्राहकों को नहीं दिया जाता होटल- होटल प्रबंधक

छापेमारी करने वाली टीम ने होटल में आने जाने वाले ग्राहकों के रजिस्टर आदि की भी जांच की. होटल मिड टाउन का प्रबंधन देख रहे महमूद अंसारी ने बताया कि अब इस होटल को केवल शादी विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए बुक किया जाता है. इसके कमरे नियमित ग्राहकों को किराए पर नहीं दिए जाते हैं.

छापेमारी को लेकर उप जिलाधिकारी ने क्या कहा?

उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि सभी विभागों की संयुक्त टीम ने होटल की शिकायत मिलने पर जांच की है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. जांच टीम में राज्य कर अधिकारी दीपक सिंह व अतुल यादव, अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र कुमार राव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंचेश्वरी, डीएसओ कुमार निर्मलेंदु, एसडीओ विद्युत सत्यम त्रिपाठी, उप निरीक्षक केपी सिंह, उप निरीक्षक फायर सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान और महिला पुलिस शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget