एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को दिया पहला चंदा, 1 रुपये नकदी से किया श्रीगणेश

मोदी सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को एक रुपये नकदी के रूप में पहला चंदा दिया है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बने इस ट्रस्ट में 9 स्थायी सदस्य होंगे और 6 नामित सदस्य शामिल होंगे। सभी सदस्यों का हिंदू होना अनिवार्य होगा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। राम मंदिर ट्रस्ट को अपना पहला चंदा मिला है। ट्रस्ट के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने उसे एक रुपये का नकद दान दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से बने इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे, जिसमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य शामिल होंगे। एक दलित समेत सभी सदस्यों का हिंदू होना अनिवार्य होगा। इस ट्रस्ट के गठन के बाद केंद्र सरकार द्वारा इसे एक रुपये का नकद चंदा दिया गया है। ये ट्रस्ट को मिलने वाला पहला चंदा है।

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला चंदा

केंद्र सरकार की ओर से ये दान गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू द्वारा दिया गया है। मुर्मू ने बताया कि ये ट्रस्ट अचल संपत्ति सहित बिना किसी शर्त के किसी भी रूप में दान किसी भी व्यक्ति से ले सगता है। इसके अलावा अनुदान, अंशदान और योगदान लेने के लिए भी ये ट्रस्ट स्वतंत्र है। बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट में किसी भी प्रकार का सरकारी दखल नहीं होगा। ये मंदिर निर्माण के लिए स्वतंत्र होगा।

9 नवंबर, 2019 को आया था राम मंदिर के पक्ष में फैसला 

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद बुधवार को मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट के नाम का ऐलान किया। इस ट्रस्ट को नाम दिया गया है 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नामक ट्रस्ट। 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष में लिए गए फैसले के अनुरूप ट्रस्ट निर्माण का फैसला लिया गया। कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था। ये समयसीमा चार दिन के बाद खत्म होने वाली थी, उससे पहले ही सरकार द्वारा ट्रस्ट का नाम और इसकी रूपरेखा कैसी होगी, इसका ऐलान कर दिया गया।

ट्रस्ट में शामिल सदस्य

इस ट्रस्ट में रामलला विराजमान की पैरवी करने वाले सीनियर एडवोकेट व रामभक्त केशवन अय्यंगार परासरन शामिल हैं। इसके अलावा जगतगुरु माधवानंद स्वामी, युगपुरुष परमानंद जी महाराज, जगतगुरु शंकराचार्य, पुणे के गोविंद देव गिरि, अयोध्या के डॉक्टर अनिल मिश्रा, कामेश्वर चौपाल और निर्मोही अखाड़ा के धीरेंद्र दास भी ट्रस्ट के नाम भी ट्रस्ट में शामिल हैं। ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक, इसमें शामिल सभी सदस्यों का हिंदू होना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, निर्मोही अखाड़ा के मंहत धीरेंद्र दास भी एक ट्रस्टी होंगे और इस ट्रस्ट का चेयरमैन भी ट्रस्टी ही नियुक्त करेगा।

ट्रस्ट में नहीं होगा सरकारी दखल

जब तक ट्रस्ट का स्थायी कार्यालय नहीं बन जाता, तब तक रामभक्त केशवन अय्यंगार परासरन के आवास पर से ही ये काम करेगा। इस ट्रस्ट को राम मंदिर निर्माण और इसके रखरखाव से जुड़ी सारे निर्णय स्वतंत्र रूप से लेने का अधिकार होगा। दिल्ली में ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय होगा।

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर ट्रस्ट में एक दलित समेत सभी का हिंदू होना जरूरी, जानें कौन-कौन होंगे इसके सदस्य 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' बनाएगा अयोध्या में राम मंदिर, मस्जिद के लिए भी मिली जगह; पढ़ें लोकसभा में PM ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget