एक्सप्लोरर

'मेरी हत्या होती है तो अखिलेश यादव जिम्मेदार', पूजा पाल की चिट्ठी पर सपा ने की लंबी उम्र की कामना

UP News: समाजवादी पार्टी ने कहा कि बीजेपी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सपा से निष्कासित सभी विधायकों को दलीय सदस्यता दे और अपने मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान दें और मंत्री बनाएं.

समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक पूजा पाल ने अपनी हत्या की आशंका जताई और इसके लिए सपा और अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया. अब विधायक पूजा पाल के इन आरोपों को लेकर सपा ने जवाब दिया है और पूजा पाल की लंबी आयु की कामना की है.

विधायक पूजा पाल के आरोपों पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया-"पिछड़ा और दलित विरोधी बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात के बाद विधायिका द्वारा समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाना बीजेपी की साजिश है, बीजेपी इन विधायिका का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है. दलित पिछड़ा विरोधी बीजेपी से जब वे मिल ही चुकी हैं तो बीजेपी को इन विधायिका जी को अपने सरकार के कैबिनेट में मंत्री बनाना चाहिए."

सपा ने आगे लिखा-"हम समाजवादी लोग इन विधायिका की लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं, इसीलिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें विधायक का टिकट देकर विधायक बनाया था एवं 2019 में लोकसभा का टिकट भी दिया गया था जिसे दूसरी शादी के मामले के कारण इन विधायिका ने खुद ही चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी. इन विधायिका ने दूसरी शादी की वो भी उनका फैसला था और वे बीजेपी का समर्थन कर रही हैं ये भी उनका अपना फैसला है और उनके फैसले का सम्मान है. परंतु एक सवाल ये भी है कि वही बीजेपी जिसने इन को चुनाव हराने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया और समाजवादी पार्टी जिसने इन्हें टिकट देकर विधायक बना दिया ऐसे में बदली बदली सी राजनीति का अर्थ जनता को भी समझ में आता है. बीजेपी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सपा से निष्कासित सभी विधायकों को दलीय सदस्यता दे और अपने मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान दें और मंत्री बनाएं."

पूजा पाल ने क्या कहा था?

विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया था कि एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के लोग किस-किस तरह की गंदी-गंदी गालियां सोशल मीडिया पर देते हैं, यहां तक की जान से मारने की भी धमकियां दी जाती हैं, किन्तु मैंने अपना वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई, अब मुझे मौत भी मिले तो भी गर्व ही होगा. किन्तु आपने मुझे जिस तरह बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिये छोड़ दिया है, जिससे समाजवादी पार्टी के अपराधी अनुयायिओं का मनोबल बहुत बढ़ गया है. इसलिये सम्भव है मेरे पति की भांति मेरी भी हत्या हो जाए, यदि ऐसा होता है तो मैं सरकारों से प्रशासन से मांग करती हूँ कि मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी/अखिलेश यादव को ही माना जाए.

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget