एक्सप्लोरर

मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद पहली बार देवरिया पहुंची मान्या सिंह, लोगों ने किया भव्य स्वागत

मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया में लोहिया इंटर कॉलेज पहुंची थीं. यहां हजारों छात्र-छात्राओं ने मान्या का स्वागत किया.

देवरिया. मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद मान्या सिंह बुधवार को पहली बार अपने गृह जनपद देवरिया पहुंची. अपने शहर पहुंचने पर लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. उनके स्वागत के लिए लोग पैतृक गांव विक्रमपुर चौराहे पर जमा थे. जगह-जगह फूल मामला देकर उनका स्वागत किया गया. मान्या लोहिया इंटर कॉलेज भी पहुंची. जहां सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मान्या का स्वागत किया. मान्या पर फूलों की बारिश की गई. मान्या सिंह ने लोहिया इंटर कॉलेज से ही दसवीं की परीक्षा पास की थी.

इस दौरान मान्या ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है जो पूरी जिंदगी आपके साथ रहने वाला है. उनका कहना था कि पढ़ाई पर ध्यान दीजिए और सपने देखना न भूले और मेहनत करते रहिए. अपनी सफलता पर मान्या ने कहा कि सब संभव है, कोई चीज नामुनकिन नहीं है. खुद पर भरोसा रखिये यहीं मैनें किया और आज यहां तक पहुंची हूं.

फूले नहीं समा रहे सान्या के परिजन मान्या की मां भी बहुत खुश थी. उनका कहना था की हम खुली आंख से सपने देख रहे हैं. भगवान करे वह और ऊंचाई तक पहुंचे. हमारी आर्थिक स्तिथि खराब थी, लेकिन बच्चों से यह कभी नहीं कहना चाहिए कि हम गरीब हैं. हमारे पास पैसे नहीं है. ऐसा कहने से बच्चे टूट जाएंगे, माता-पिता को बच्चों का सहारा बनना चाहिए. वहीं स्कूल के बच्चों का कहना है मान्या दीदी हमारे लिए एक प्रेरणा हैं, उनसे यहीं सीख मिली है कि पढ़ाई में गरीबी मायने नहीं रखती है. स्कूल प्रबंधक का कहना था कि हम मान्या को इसीलिए स्कूल लाये हैं कि बच्चों में उत्साह होगा. उनमें हौसला आएगा कि मेरे स्कूल से निकली बहन आगे जा रही है.

मान्या पिता कुशीनगर में चलाते थे ऑटो बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण से परिवार में जन्मी थी उनके पिता ओमप्रकाश सिंह कुशीनगर के हाटा कोतवाली के बगल में रहते हैं. वहां से वह लोकल में ऑटो चलाने के बाद परिवार समेत मुंबई चले गये. दिसंबर 2020 में मान्या सिंह मिस उत्तर प्रदेश चुनी गईं, फिर उसके बाद लॉकडाउन में स्कूल बंद होने की वजह से मुंबई चली गईं. वहां वह मिस इंडिया की रनर अप चुनी गईं.

इसे भी पढ़ेंः

यूपीः आजम खान को जेल पहुंचाने वाले IAS को मिला प्रमोशन, योगी सरकार ने बनाया कमिश्नर

Sasikala Quits Politics: तमिलनाडु चुनाव से पहले शशिकला ने राजनीति छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget