एक्सप्लोरर

Sasikala Quits Politics: तमिलनाडु चुनाव से पहले शशिकला ने राजनीति छोड़ी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले वीके शशिकला ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. उन्होंने बुधवार को राजनीति छोड़ने का एलान किया और आगामी चुनाव में डीएमके को हराने की अपील की.

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले वीके शशिकला ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि मैं राजनीति से दूर रहूंगी और अपनी बहन पुराचि थलावी (जयलिलता) और ईश्वर से अम्मा के स्वर्णयुगीन शासन की स्थापना के लिए प्रार्थना करती रहूंगी. शशिकला ने कहा कि मैं जयललिता को देवीतुल्य मानती हूं.

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता (दिवंगत) की करीबी रहीं शशिकला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि 'साझा दुश्मन' डीएमके सत्ता में नहीं आए.

एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. डीएमके ने चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है.

AIADMK से निष्कासित नेता शशिकला ने अपने पत्र में कहा, ''जब जया (पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता) जीवित थीं, तब भी मैं कभी सत्ता में या पद पर नहीं रही. उनके निधन के बाद भी वे ऐसा नहीं करेंगी. राजनीति छोड़ रही हूं लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी पार्टी जीते और उनकी विरासत आगे बढ़े.''

उन्होंने कहा, ''मैं कभी सत्ता सुख, ऑथरिटी या धन की चाहत में नहीं रही. मैं हमेशा अम्मा (जयललिता) के अनुयायियों और तमिलनाडु के लोगों का आभारी रहूंगी.''

AIADMK ने निजी फैसला बताया

शशिकला के फैसले पर AIADMK के सह संयोजक के.पी.मुनुस्वामी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है. शशिकला ने विधानसभा चुनाव के बाद अम्मा की सरकार बनने की कामना की है.

शशिकला आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद 28 जनवरी को जेल से बाहर आईं थी. इसी के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ AIADMK और विपक्षी पार्टी डीएमके को चुनौती देंगी. हालांकि उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे.

बता दें कि जे जयललिता का दिसंबर 2016 में निधन हो गया था. इसके बाद AIADMK में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई थी. AIADMK के पनीरसेल्वम धड़े ने शशिकला को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

इस दिन जारी होगी टीएमसी के उम्मीदवारों की लिस्ट, सभी 294 सीटों पर एक साथ होगा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget