एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा के इस नेता को सता रहा टिकट कटने का डर, पार्टी कार्यालय जमाया डेरा

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के सिंबल पर मिर्जापुर से प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद को अपना टिकट कटने का डर सताने लगा है. उसी डर से प्रत्याशी ने लखनऊ में डेरा डाल लिया है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने यूं तो कई सीटों पर अपना प्रत्याशी अलग-अलग समय पर बदला है. यहां तक की अखिलेश यादव भी जिस कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां भी पिछले प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का टिकट काटकर खुद मैदान में उतरे हैं. अब एक और सीट के प्रत्याशी को अपने टिकट काटने का डर सताने लगा है और उसी डर से प्रत्याशी ने लखनऊ में डेरा डाल लिया है. समाजवादी पार्टी के सिंबल पर मिर्जापुर से प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद को अपना मिर्जापुर से टिकट कटने का डर सताने लगा है. 

राजेंद्र एस बिंद ने एबीपी लाइव से समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर बातचीत करते हुए कहा कि वो लखनऊ स्थित पार्टी मुख्याल पर फार्म एबी लेने के लिए पार्टी दफ्तर आए हुए हैं पर वो उनको नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर भदोही से चुनाव जीत कर सांसद रहे रमेश चंद बिंद से उनको अपने टिकट कटने का डर सता रहा है.

राजेंद्र एस बिंद ने कहा कि चुंकी अब रमेश बिंद का भदोही से टिकट कट गया है और अब भारतीय जनता पार्टी ने भदोही से किसी और को प्रत्याशी बनाया है ऐसे में मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले रमेश बिंद से उनको अपना टिकट कटने का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि रमेश बिंद अलग-अलग तरीके से समाजवादी पार्टी के नेता तक अपनी पहुंच बना रहे हैं और वह मेरा ( राजेंद्र एस बिंद ) का टिकट कटवाना चाहते हैं.

अखिलेश यादव ने दिया आश्वासन
राजेंद्र एस बिंद ने कहा कि उनको उनके नेता अखिलेश यादव पर विश्वास है कि वह उनका टिकट नहीं काटेंगे. राजेंद्र ने कहा कि आज भी लखनऊ आवास से निकलते समय उन्होंने आश्वस्त किया है कि वह उनका टिकट नहीं काटेंगे. आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में भी राजेंद्र एस बिंद को समाजवादी पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी बनाया गया था पर तब भी चुनाव के बीच में उनका टिकट काट दिया गया था. राजेंद्र एस बिंद का कहना है कि रमेश बिंद द्वारा अलग-अलग माध्यमों से मिर्जापुर के लोगों को यह बात कही जा रही है कि वह समाजवादी पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी बन जाएंगे जिस कारण राजेंद्र को अपना टिकट कटने का भय सता रहा है.

ये भी पढ़ें: 'हमारे एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं', पाकिस्तान की इज्जत के बयान पर CM योगी की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget