एक्सप्लोरर

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में तेज रफ्तार बस पलटी, नीचे दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

UP Accident: मिर्जापुर में शुक्रवार को एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हुए जिन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया गया.

Mirzapur Bus Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को हलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. बस मिर्जापुर मतवार जा रही थी. पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है. यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी.

मिर्जापुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर स्थित संत नगर थाना क्षेत्र में सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि 26 लोग घायल हुए हैं.

बस में कुल 31 लोग थे सवार

उन्होंने बताया कि बस में कुल 31 लोग सवार थे. यात्रियों के अनुसार बस जैसे ही हलिया ददरी मार्ग के ददरी बंधा मोड़ पर पहुंची तो तेजगति होने के कारण अनियंत्रित होकर पटलते हुए सड़क किनारे गोते लगाते हुए बंधी के पास पहुंच गई. इससे उसमें सवार यात्री घायल होकर शोर मचाने लगे. बस के पलटने से यात्री दब गए. चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला. हादसे में पांच यात्रियों के दबकर मौत हो गई है. 

बस ओवरलोड बताई गई

डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है, ''जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें हलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पांच लोगों के हताहत होने की सूचना है." बस ओवरलोड बताई जा रही है. घटना संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास की है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:  UP News: बस्ती के जिला अस्पताल में चिल्ड्रन वार्ड में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget