बालिया: युवक ने 16 साल की किशोरी के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तर प्रदेश के बलिया में 16 साल की किशोरी के साथ उसी के गांव में रहने वाले युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बलिया, एजेंसी। सहतवार थानाक्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि सहतवार थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया कि उसके गांव के सुमित सिंह ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ गत पांच मार्च की शाम बलात्कार किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता एवं पॉस्को एक्ट की सुसंगत धारा में सुमित के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यादव ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























