एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे से समर्थन में उतरे मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कहा- 'सही कहा है सपा BJP की B-टीम है'

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि सपा बताती है हैं अगर मुसलमानों ने बीजेपी के ओर देखा तो आंख फुट जाएगी. बीजेपी के साथ गए तो वो विदेश भेज देगी. ये वोट लेने के लिए ऐसा करते हैं.

UP News: शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘बी टीम’’ करार दिया. उनकी इस टिप्पणी के बाद बयानबाजी का क्रम जारी है. अब योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी आदित्य ठाकरे के बयान का समर्थन करते हुए सपा को बीजेपी की बी टीम करार दिया है. 

ओम प्रकाश राजभर ने आज तक से बात करते हुए कहा- आदित्य ठाकरे ने सही कहा है. मैं बहुत पहले से कह रहा हूं. अभी तो मुस्लिम भी कहेंगे. सपा खुद चाहती है कि बीजेपी की सरकार रहे, ताकी सपा की जय-जयकार होते रहे. बीजेपी के खिलाफ ये मुसलमानों को शिक्षा, स्वास्थ्य और हक की बात नहीं बताते हैं. उनको केवल नफरत बताते हैं कि बीजेपी खा जाएगी.

मंत्री ने कहा कि वे बताते हैं अगर मुसलमानों ने बीजेपी के ओर देखा तो आंख फुट जाएगी. बीजेपी के साथ गए तो वो विदेश भेज देगी. ऐसा बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों को सपा, कांग्रेस और बीएसपी के लोग बताते हैं. ये बताकर बोरे का बोरे वोट लेते हैं. ये सरकार बना लेते हैं तो उनको झोला पकड़ा देते हैं. झोला भर जाए तो बोरा में भरना. 

यूपी में जल्द 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड की भर्ती, नियमों में हुए बदलाव, जानें- क्या है तैयारी

क्या बोले शिवसेना UBT नेता
आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी. उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी सपा की प्रदेश इकाई भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है. अखिलेश यादव लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन मुझसे यह मत कहलवाइये कि हालिया चुनाव में प्रदेश सपा ने किसकी मदद की.’’

शनिवार को सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने बाबरी मस्जिद ढहाने को लेकर एक अखबार के विज्ञापन और MLC मिलिंद नार्वेकर के ‘एक्स’ पर उससे जुड़े एक पोस्ट को लेकर शिवसेना (उबाठा) पर निशाना साधा था. आजमी ने सवाल किया था, ‘‘अगर महा विकास आघाडी में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget