एक्सप्लोरर

यूपी में जल्द 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड की भर्ती, नियमों में हुए बदलाव, जानें- क्या है तैयारी

UP Home Guard: होमगार्ड की भर्ती सिपाही भर्ती की तरह की जाएगी, जिसके बाद पहले आवेदन मांगे जाएंगे और फिर लिखित परीक्षा आयोजित होगी. जिलेवार मेरिट लिस्ट के आधार पर दौड़ परीक्षा होगी.

UP Home Guard Bharti: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैं. जल्द ही प्रदेश में 44 हजार नए होम गार्ड की भर्ती की जाएगी. ये भर्ती प्रक्रिया सिपाही भर्ती की तर्ज पर होगी. जिसमें लिखित परीक्षा कराई जाएगी और फिर जिलेवार उसकी मेरिट लिस्ट के आधार पर फिजिकल टेस्ट होगा और अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देशानुसार इन होमगार्ड के जवानों को आपदा मित्र के तौर पर तैयार किया जाएगा. 

यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए नियमों का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी. जानकारी के मुताबिक होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली तैयार होने के बाद एक अलग बोर्ड का गठन होगा. जल्द ही सीएम योगी को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा. 

सिपाही की तर्ज पर होगी होमगार्ड की भर्ती
होमगार्ड की भर्ती सिपाही भर्ती की तरह की जाएगी, जिसके बाद पहले आवेदन मांगे जाएंगे और फिर लिखित परीक्षा आयोजित होगी. लिखित परीक्षा के बाद ज़िलेवार मेरिट लिस्ट तैयार होगी और उसके आधार पर चयनित अभ्यार्थियों की दौड़ परीक्षा आयोजित होगी. दौड़ परीक्षा दो से तीन किमी तक हो सकती है. इससे पहले होम गार्ड की भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होती थी. 

जिस तरह सिपाही भर्ती में महिला जवानों की भर्ती के लिए रिजर्व होती है उसी तरह होमगार्ड की भर्ती में भी 20 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. यूपी में होमगार्ड के लिए कुल 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं जिनमें से वर्तमान समय में 75 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं. इनके साथ ही हर साल क़रीब चार हजार होमगार्ड पद रिटायर्ड होने की वजह से खाली हो रहे हैं. जिसे देखते हुए 44 हजार पदों पर होमगार्ड भर्ती की तैयारी की जा रही है. 

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या है सपा का रुख? बन रहे ये समीकरण

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराए जाने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले साल 2011 में अंतिम वर्ष होमगार्ड के जवानों की भर्ती हुई थी. जिसके बाद उनकी भर्ती को लेकर नियमों में कई बदलाव हुए इसलिए जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका. लेकिन अब पूरे प्रदेश में एकसाथ होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया कराए जाने की तैयारी की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget