एक्सप्लोरर

'थाना, ब्लॉक, तहसील और जिले में कोई समस्या हो तो हमें याद करें', मंत्री ओम प्रकाश राजभर का ऐलान

UP Lok Sabha Election 2024: सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर फिर से चर्चा में हैं. अब चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मंच से बड़ा ऐलान कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से एक ऐसा बयान दे दिया जो फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने यह बयान घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दिया है. ओम प्रकाश राजभर के इस बयान का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर घोसी में अपने बेटे और एनडीए प्रत्याशी अरुण राजभर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा, 'घटक दल के लोगों को थाना, ब्लॉक, तहसील और जिले में कोई समस्या हो तो हमें याद करें.' इतना सुनते ही वहां उपस्थित लोगों ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर की वाह-वाही की. लेकिन इसके बाद अब उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है.

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने ऐसी कोई शिगूफा छोड़ी हो और उसके बयान उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो. इसके पहले पीला गमछा वाला उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

Lok Sabha Election 2024: BSP चीफ मायावती का टूट गया भरोसा? अपनों से ही बना ली दूरी

क्या बोले थे मंत्री
इससे पहले मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह पीला गमछा लगाकर थाने जाने को लेकर बयान दे रहे थे. तब उन्होंने कहा था, 'मैं कहता हूं किसी थाने पर जाओ और वहां जाने के बाद थोड़ी सी दिक्कत है तो सफेद गमछा मत लगाओ. एक पीला गमछा लगा लो.'

उन्होंने कहा था कि इस गमछे को लगाकर जब आप थाने पर जाओगे तो दरोजा जी को आपकी शक्ल में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे. यह है पावर. जाकर बता देना कि मंत्री जी ने भेजा है. दरोगा जी के पास पावर नहीं है कि मंत्री जी को फोन करें और पूछें कि भेजा है या नहीं. एसपी को भी पावर नहीं है. डीएम को भी पावर नहीं है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget