एक्सप्लोरर

यूपी: स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने किया बरेली का दौरा, बोले- कोरोना को लेकर जल्द मिलेंगी और सुविधाएं

यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बरेली में कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही L2 और L3 मरीजों का इलाज होगा.

बरेली, एबीपी गंगा। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग दौरे ने आज कलेक्ट्रेट में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इसके बाद नए बने 300 बेड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि जल्दी इस हॉस्पिटल में L2 और L3 के कोविड मरीजों का इलाज शुरू होगा. जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

दरअसल, अतुल गर्ग देर रात बरेली पहुंचे थे. उन्होंने सुबह सबसे पहले कलेक्ट्रेट में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. ये वही कंट्रोल रूम है, जिसकी सीएम योगी आदित्यनाथ ट्वीट करके तारीफ भी कर चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने उसके बाद सुपर स्पेशियलिटी कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस अस्पताल में 300 बेड उपलब्ध हैं. इस दौरान मंत्री ने सफाई के समुचित इंतजाम न होने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई. उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भेजा है.

जल्द होगा इन मरीजों का भी इलाज उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में सभी आवश्यक उपकरण लेने के बाद यहां L2 और L3 के कोविड मरीजों का भी इलाज होगा. गौरतलब है कि बरेली में श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज, राजश्री मेडिकल कॉलेज, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और बिथरी चैनपुर स्थित 100 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा रेलवे हॉस्पिटल में भी कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

हालांकि, इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से इन अस्पतालों में बेड की उपलब्धता बहुत कम रह गई है. इसी कमी को पूरा करने के लिए और कोविड अस्पताल बनाये जाने की योजना है.

बरेली में कोरोना का आंकड़ा गौरतलब है कि देश-प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. फिलहा, 2 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. वहीं, बरेली में 5 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में चुके हैं. बात करें मौत की तो कोरोना का संक्रमण अब तक 90 लोगों की जान ले चुका है.

ये भी पढ़ेंः नोएडा में खुला 400 बेड वाला जिले का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

यूपी: भदोही के विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार, एक दिन पहले बताया था जान को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget