एक्सप्लोरर

Exclusive: अयोध्या के इन 6 पत्रकारों ने बता दिया मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट! BJP की लगेगी लॉटरी या सपा की बल्ले-बल्ले?

Milkipur Exit Poll 2025: अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. अब इंतजार है चुनाव परिणामों का. इससे पहले Milkipur By Election पर पत्रकारों की राय सामने आई है.

Milkipur By Election Exit Poll 2025: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी, बुधवार को मतदान हुए. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए अनंतिम आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे 65.53 फीसदी मतदान हुआ है. मिल्कीपुर उपचुनाव में हुए हालिया मतदान ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के मतदान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर में 51.08 फीसदी जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

साल 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी. सीट खाली घोषित होने के करीब 8 महीने बाद उपचुनाव कराए गए. सपा ने इस सीट पर अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा. इस उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया. वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था. हालांकि नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सपा के बागी संतोष उर्फ सूरज चौधरी को मौका दिया.

सपा-बीजेपी दोनों की प्रतिष्ठा का दांव पर
इस सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, दोनों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है. सपा जहां इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाह रही थी तो वहीं बीजेपी, 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर मिली हार की टीस को कम करना चाहती थी. अब जबकि मतदान संपन्न हो गए हैं और परिणाम 8 फरवरी को आएंगे, इससे पहले एबीपी लाइव ने अयोध्या में कार्यरत स्थानीय पत्रकारों से बात कर जमीनी हालात जानने की कोशिश की है. 

एबीपी लाइव ने मिल्कीपुर चुनाव के सिलसिले में 6 पत्रकारों से बात कर के अयोध्या का जमीनी एग्जिट पोल निकालने की कोशिश की है. 6 में से 5 पत्रकारों ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान जीत सकते हैं तो वहीं 1 ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जीतने के आसार ज्यादा हैं.

पत्रकार निमिष गोस्वामी ने दावा किया कि यह सीट बीजेपी के खाते में जा सकती है. इसके पीछे वजह बताते हुए गोस्वामी ने कहा कि चंद्रभानु पासवान पहले से राजनीति में सक्रिय हैं. वहीं अजीत प्रसाद का यह पहला चुनाव था. इसके अलावा ब्राह्मण बाहुल्य सीट होने की वजह से भी बीजेपी को फायदा मिला है. 

पत्रकार अजय कुमार ने कहा कि मिल्कीपुर सीट बीजेपी के खाते में जा सकती है. साल 2022 के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए अजय ने कहा कि अयोध्या जनपद की यह इकलौती सीट थी, जहां बीजेपी नहीं जीती थी. ऐसे में इस बार पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी, जिसका परिणाम 8 फरवरी को देखने को मिल सकता है.

पत्रकार प्रवेश पांडेय ने कहा कि इस सीट पर बीजेपी आगे है. हालांकि जीत और हार के सवाल पर पांडेय ने कहा कि दोनों दलों के बीच 65-35 फीसदी का अनुपात है. मुकाबला इतने कांटे का था कि हार जीत का आंकलन करना आसान नहीं है.

पत्रकार सत्य प्रकाश ने मिल्कीपुर सीट बीजेपी के खाते में जाने की संभावना जताते हुए कहा कि जिस तरह की सियासी गोलबंदी साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हुई थी, वह सपा की ओर से इस चुनाव में नहीं दिखी. सपा कुछ मोर्चों पर कमजोर रही. 

पत्रकार भानु प्रताप सिंह ने भी मिल्कीपुर सीट को बीजेपी के पक्ष में जाने की संभावना जताई. अपने इस दावे के पीछे सिंह का कहना था कि फैजाबाद सीट पर मिली हार को बीजेपी ने एक चुनौती की तरह लिया और मिल्कीपुर के उपचुनाव में पूरी फौज उतार दी. ऐसे में सपा के मुकाबले बीजेपी की जीत की संभावना ज्यादा है.

गाजियाबाद: पहले पति के साथ उत्तराखंड गई महिला की हत्या, कोर्ट का फैसला बना वजह!

पत्रकार बमबम यादव ने कहा कि चूंकि इस सीट से अवधेश प्रसाद खुद विधायक रहे हैं ऐसे में वह इलाके से वाकिफ हैं. इसलिए अजीत प्रसाद के लिए जीत की राह आसान है. उनका कहना है कि अखिलेश समेत अन्य नेताओं के प्रचार का असर परिणाम में दिख सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि इस बार बसपा सियासी मैदान में नहीं है, ऐसे में उसके वोट भी सपा की ओर से जाने की संभावना है.

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget