एक्सप्लोरर

UP Weather Update: पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, उत्तराखंड को लेकर भी अलर्ट

Monsoon 2021: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अनुमान जताया गया है.

Uttar Pradesh Weather Update News: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून ने पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों के अनेक इलाकों को भिगोया है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक इलाकों में तथा पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर वर्षा होने का अनुमान है. बारिश का यह सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है.

बागपत में सबसे ज्यादा बारिश
आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई. इस दौरान बड़ौत (बागपत) में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा गुन्नौर (संभल) में सात सेंटीमीटर, छतनाग (प्रयागराज) में पांच, बागपत, करछना (प्रयागराज) तथा सुल्तानपुर में चार-चार सेंटीमीटर, सलेमपुर (देवरिया), मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मुसाफिरखाना (अमेठी), कोंच (जालौन), महरौनी (ललितपुर), देवबंद (सहारनपुर) तथा बिजनौर में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौजूदा बारिश की गतिविधि सोमवार से कम होने की संभावना जताई है, जबकि उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "सोमवार से इन क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है और इसके बाद बारिश कम हो जाएगी."

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh Last Rites: थोड़ी देर में अतरौली लाया जाएगा कल्याण सिंह का पार्थिव शव, अमित शाह करेंगे अंतिम दर्शन

बुलंदशहर में गंगा तट पर आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget