एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में गंगा तट पर आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा गांव में आज दोपहर किया जाएगा. शनिवार रात कल्याण सिंह का निधन हो गया था.

Kalyan Singh Last Rites: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर बुलंदशहर (Bulandshahr) के नरौरा (Narora) में गंगा नदी के तक तट पर किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों के मुख्यमंत्री, पार्टी के पदाधिकारी और हजारों समर्थक मौजूद रहेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय से कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिवंगत नेता कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह तथा उनकी पत्नी भी थीं. 

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों जनसैलाब उमड़ पड़ा. पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग 'जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहें' और 'जय श्रीराम' के नारे लगे. 

मोदी, योगी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया. कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे.

शनिवार रात हुआ था निधन
पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था. वह 89 वर्ष के थे. वह पिछले काफी समय से बीमार थे. कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण तथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ अन्य समस्याएं होने पर एसजीपीजीआई के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शनिवार रात उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh News: पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया

रामविलास दास वेदांती की इच्छा, पुनर्जन्म लेकर समाज की रक्षा करें कल्याण सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget