एक्सप्लोरर

Meerut News: वाटर पार्क में महिलाओं से छेड़छाड़, बचाव में आए साथियों को बाउंसरों ने पीटा, FIR दर्ज

मेरठ के फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें पार्क के बाउंसर कुछ लोग को पीटते हुए नजर आ रहे है. वहीं मौके से पहुंची पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी.

Meerut News: मेरठ में फैंटेसी वर्ल्ड वाटर और मनोरंजन पार्क में खूब अराजकता हुई. आरोप है कि वाटर पार्क के स्टाफ ने नहाते समय महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर अभद्रता की. महिलाओं के साथी जब विरोध जताने आए तो आरोप है कि वहां के स्टाफ और बाउंसरों ने उन्हें जमकर पीटा. पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी. मामला महिलाओं से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

मामला मेरठ के परतापुर थाना इलाके के दिल्ली दून हाईवे पर फेंटेसी वर्ल्ड वाटर और मनोरंजन पार्क का है. ब्रह्मपुरी की एक फाइनेंस कंपनी का स्टाफ भीषण गर्मी में वाटर पार्क में आनंद लेने आया था. स्टाफ की महिलाएं वहां नहा रही थी. आरोप है कि वहां के कर्मचारियों ने कमेंट कर दिया. पहले तो महिलाओं ने अनसुना कर दिया. लेकिन जब दोबारा कमेंट हुआ तो विरोध कर दिया. आरोप है कि कर्मचारी छेड़छाड़ पर उतारू हो गए. महिलाओं ने शोर मचाया तो उनके साथी भी पहुंच गए. बाउंसरों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वाटर पार्क में हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी. एक शख्स को जीप में बैठाते हुए भी पुलिस नकार आ रही है. पुलिस के लाठियां फटकारने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिन महिलाओं के साथ छेड़खानी हुई उनके परिवार के अजय का आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनने के बजाय वाटर पार्क के स्टाफ की सुनी और हमें ही लताड़ा. हमारी महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई और बाउंसरों ने हमारे लोगों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा.

मेरठ के दिल्ली दून हाईवे पर फेंटेसी वर्ल्ड वाटर और मनोरंजन पार्क में छेड़खानी और मारपीट के मामले में परतापुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इस मामले में सख्त एक्शन लेंगे जो भी दोषी हैं बख्शे नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें: मेरठ में महिला की मौत पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
Live: चमोली हादसे में 7 मजदूरों की मौत, घायलों और मृतकों के नाम आए सामने
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget