एक्सप्लोरर

मेरठ बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा, अफसरों को बारिश में धरने पर बिठाया, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Meerut News: मेरठ के वार्ड 60 फूलबाग कॉलोनी में जर्जर बिजली के खंभे और घरों के नजदीक से गुजरते तारों की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिससे नाराज लोगों ने ऊर्जा भवन पर धरना दिया.

Meerut News: मेरठ में बिजली विभाग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है. बारिश के बीच जहां लोग भीगते हुए नारेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को भी बारिश में ही धरने पर बैठा लिया. अफसर मन्नत कर रहे थे कि समस्या का समाधान कर देंगे धरना खत्म कर दो. लेकिन गुस्साएं लोग उठने को तैयार नहीं थे और बड़े अफसरों को बुलाने की मांग कर रहे थे.

प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए ऊर्जा भवन के भीतर घुस गए और हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर बाहर कर दिया. तभी पार्षद रेखा सिंह लोगों के साथ बाहर ही बैठ गईं. इसी बीच तेज बारिश होने लगी. जिसके बाद उन्होंने महिलाओं को धरने से हटा दिया और फिर पूर्व पार्षद नीरज ठाकुर पुरुषों के साथ बारिश में ही बैठ गए. 

अधिकारियों को भी धरने पर बिठाया
इस बीच जब एसडीओ आरए कुशवाह और जेई गौतम कुमार उन्हें समझाने पहुंचे तो भी वो नहीं माने और बारिश में ही एसडीओ और जेई भी पब्लिक के साथ जमीन पर बारिश में बैठ गए. दोनों अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों को खूब समझाया, लेकिन लोग पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. जब एसडीओ आरए कुशवाह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई नहीं बारिश है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है जनता की समस्याओं का समाधान करना, अब ठीक है पब्लिक के साथ ही बारिश में बैठे हैं.

पूरा मामला मेरठ के वार्ड 60 फूलबाग कॉलोनी से जुड़ा है. यहां जर्जर बिजली के खंभे और घरों के नजदीक से गुजरते तार बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं. वार्ड-60 से बीजेपी पार्षद रेखा सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से खूब गुहार लगाई, लेकिन न तो जर्जर खंभे हटे और न मकान के पास से गुजरते तार. पार्षद रेखा सिंह का आरोप है कि जब एक्सईएन और एसडीओ ने कह दिया कि ये काम हमारे हाथ में नहीं है, तो बस फिर क्या था पार्षद वार्ड की जनता को लेकर ऊर्जा भवन पहुंच गई. 

बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम
पार्षद ने जर्जर खंभों को बदलने और घरों के नजदीक से जा रही बिजली लाइनों को हटवाने और थोड़े से बिल पर ही बिजली कनेक्शन काटे जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अफसर नहीं जागे तो फिर वो ऊर्जा भवन के सामने भूख हड़ताल करके बैठ जाएंगी. उन्होंने कहा कि अगर इसकी वजह से कोई हादसा हुआ तो कौन ज़िम्मेदार होगा?

ऊर्जा भवन पर धरना देने वाले नाराज लोग पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे, लेकिन एमडी नहीं पहुंची. पूर्व पार्षद नीरज ठाकुर ने कहा कि कुछ अधिकारी सपा सरकार की आज भी मानसिकता रखते हैं और हमारी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं, ऐसा नहीं चलने देंगे। आखिरकार टेक्निकल डायरेक्टर एन.के.मिश्रा और एसीएम सिविल लाइन पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, इसके बाद पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन से भी उनकी मुलाकात कराई गई तब जाकर धरना खत्म हुआ. 

Moradabad: उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक ने दोस्त को झूठे कत्ल के केस में फंसाया, 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget