एक्सप्लोरर

Meerut Murder Case: मेरठ में महिला वकील के हत्याकांड का खुलासा, दो लाख में तय थे शूटर, तीन गिरफ्तार

Meerut Murder Case: वारदात से एक दिन पहले दोनों शूटर नीरज के घर पर रुके थे. पुलिस ने साजिशकर्ता यशपाल और नीरज शर्मा सहित भाड़े के शूटर अनुज उर्फ मनिहार को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Murder Case: मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले महिला अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, सुपारी देकर अधिवक्ता अंजली की हत्या कराई गई थी. एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. भाड़े के शूटर सहित तीन फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है. हत्याकांड में पुलिस ने अंजली के ससुर और पति को क्लीन चिट दे दी है. 

महिला अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा
गौरतलब है कि बुधवार की सुबह टीपी नगर थाना क्षेत्र में दूध लेकर लौट रही महिला अधिवक्ता अंजलि गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी सवार दो शूटरों की पहचान करने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था. एसपी सिटी पीयूष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अंजली का सुरेश भाटी और यशपाल राम नाम के बिल्डर से मकान का विवाद चल रहा था.

अंजलि ने मेवला निवासी नीरज शर्मा पर मुकदमे दर्ज कराए हुए थे. मुकदमा के कारण नीरज भी अंजली से रंजिश रखता था. सूरज और यशपाल ने कई महीनों पहले अंजलि की हत्या की साजिश रची थी. भाड़े के शूटर दो लाख रुपए में नीरज ने उपलब्ध कराए थे. वारदात से एक दिन पहले दोनों शूटर नीरज के घर पर रुके थे और सुबह-सुबह अंजलि की गोली मारकर हत्या कर दी. एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता यशपाल और नीरज शर्मा सहित भाड़े के शूटर अनुज उर्फ मनिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ससुर और पति को दी गई क्लीन चिट
एक अन्य शूटर रोहित उर्फ काकुल सहित गोल्डी उर्फ सागर और हत्या की साजिश रचने वाला सुरेश भाटी फरार है. आरोपियों के कब्जे से तमंचा और दो स्कूटी भी बरामद हुआ है. एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के परिवार ने ससुर और पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले में दोनों लोगों की कोई भूमिका नहीं पाई गई है. इसलिए अंजली हत्याकांड में ससुर और पति को क्लीन चिट मिल गई. पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. 

Sanjeev Jeeva Murder: जीवा हत्याकांड में CCTV से खुलासा, कैसरबाग बस अड्डे पर दिखा आरोपी विजय, रड़ार पर मददगार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget